{"_id":"5ff6fa96abe4d3303f098826","slug":"know-first-solar-eclipse-and-lunar-eclipse-time-effect-of-wariness-in-2021","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए कब लगेगा साल का पहला ग्रहण, क्या बरतनी होगी सावधानी?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए कब लगेगा साल का पहला ग्रहण, क्या बरतनी होगी सावधानी?
Fri, 08 Jan 2021 04:05 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 08 Jan 2021 04:05 PM IST
विज्ञापन
सूर्य ग्रहण 2021।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2020 में कुल छह ग्रहण लगे थे लेकिन साल 2021 में कुल चार ग्रहण लगेंगे। जिसमें से दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होंगे। इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को लगेगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। भारत में इस चंद्र ग्रहण को उपछाया ग्रहण के तौर पर देखा जा सकेगा। साल का दूसरा ग्रहण सूर्य ग्रहण होगा जो 10 जून को लगेगा। यह ग्रहण भारत के कुछ भागों में देखा जा सकेगा।
सूर्यग्रहण
- फोटो : ANI
साल का तीसरा ग्रहण चंद्र ग्रहण होगा जो 19 नवंबर को लगेगा और यह भारत में दिखाई देगा। साल का अंतिम ग्रहण चार दिसंबर को लगेगा यह सूर्य ग्रहण होगा। लेकिन यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा।
सूर्य ग्रहण।
- फोटो : अमर उजाला
ग्रहण के दौरान न करें ये काम
ज्योतिषाचार्य पंडित अवधेश मिश्रा के अनुसार ग्रहण कैसा भी हो यह मानव जीवन पर अवश्य प्रभाव डालता है, ऐसे में ग्रहण के समय सावधानी बरतनी चाहिए। खास तौर पर गर्भवती स्त्री को ग्रहण के दौरान विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।
ज्योतिषाचार्य पंडित अवधेश मिश्रा के अनुसार ग्रहण कैसा भी हो यह मानव जीवन पर अवश्य प्रभाव डालता है, ऐसे में ग्रहण के समय सावधानी बरतनी चाहिए। खास तौर पर गर्भवती स्त्री को ग्रहण के दौरान विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूर्य ग्रहण।
- फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने बताया कि ग्रहण के दौरान तेल लगाना, जल पीना, बाल बनाना, कपड़े धोना और ताला खोलने जैसे कार्य नहीं करने चाहिए। चंद्र ग्रहण में तीन प्रहर का भोजन करना वर्जित माना जाता है। ग्रहण के दिन पत्ते, तिनके, लकड़ी और फूल आदि नहीं तोड़ने चाहिए।
विज्ञापन
तुलसी का पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
ग्रहण काल के दौरान खाने-पीने की चीजों में तुलसी का पत्ता डालना चाहिए। ग्रहण काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया कि ग्रहण समाप्त होने के बाद घर में गंगा जल का छिड़काव करना चाहिए। ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान कर दान-पुण्य करना चाहिए। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है।