फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सात साल बाद आयोजित इस महासम्मेलन में झूमकर नाचे किन्नर, इन तस्वीरों से नहीं हटा पाएंगे नजर

Tue, 09 Mar 2021 04:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 09 Mar 2021 04:17 PM IST
विज्ञापन
Kinnar Mahasammelan held in Gorakhpur see latest photos of kinnar
किन्नर महासम्मेलन। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में सात साल बाद किन्नर महासम्मेलन आयोजन किया गया। इस दौरान देशभर से हजारों की संख्या में किन्नर पहुंचे हुए थे। इन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई थी। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...



 

Kinnar Mahasammelan held in Gorakhpur see latest photos of kinnar
किन्नर महासम्मेलन - फोटो : अमर उजाला।

बता दें कि पादरी बाजार स्थित एक मैरेज लॉन में 2 मार्च से 13 मार्च तक 11 दिवसीय किन्नर महासम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों से हजारों की संख्या में किन्नर समाज के लोग जुटे हुए हैं। अखिल भारतीय किन्नर महासम्मेलन में देशभर से एकत्रित हुए किन्नर समाज के लोग अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर महामंथन करते हैं। देश समाज के भलाई के लिए कामना भी करते हैं।

 

Kinnar Mahasammelan held in Gorakhpur see latest photos of kinnar
किन्नर महासम्मेलन - फोटो : अमर उजाला।

किन्नर समाज की सुख समृद्धि की कामना को लेकर मंगलवार को पैदल कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें किन्नर समाज के लोग बैंड बाजों पर नाचते झूमते और जश्न मनाते पादरी बाजार से लगभग 2 किलोमीटर तक यात्रा करते हुए गोड़धोइया पुल स्थित मजार पर मत्था टेका, वहीं अष्टभुजी दुर्गा माता मंदिर पर  पूजा व आरती किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kinnar Mahasammelan held in Gorakhpur see latest photos of kinnar
किन्नर महासम्मेलन - फोटो : अमर उजाला।

किन्नर समाज को नाचते गाते देख काफी संख्या में लोग जुटे रहे वही रास्ते भर लोगों ने अपने मोबाइल में वीडियो तस्वीरें बनाते दिखें। कलश यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था शाहपुर पुलिस के अलावा कई थाने की फोर्स लगी रही। वही यातायात बाधित ना हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस लगाई गई थी। कलश यात्रा के दौरान किन्नर समाज के लोगों पर पुष्प वर्षा कर उनका आशीर्वाद लिया।

 

विज्ञापन
Kinnar Mahasammelan held in Gorakhpur see latest photos of kinnar
किन्नर महासम्मेलन - फोटो : अमर उजाला।

किन्नर समाज की महामंडलेश्वर किरण गिरी और इस कार्यक्रम की आयोजक प्रेम नायक किन्नर शोभा सिंह का कहना है कि उनके इस सम्मेलन में राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, दिल्ली, पंजाब, कलकत्ता, उत्तराखंड, गुजरात, बिहार और उत्तर प्रदेश के कई जिलों से आए हुए हैं। इस सम्मेलन के जरिए वह अपने यजमानों की सुख समृद्धि की कामना करते हैं। इस बार विशेष रूप से देश से कोरोना खत्म होने का प्रार्थना भी किया गया।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed