फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikas Dubey Encounter: जिस एके 47 से विकास दुबे ने ली थी आठ पुलिसकर्मियों की जान, इस थाने से हुई थी गायब!

Fri, 10 Jul 2020 09:51 AM IST
vivek shukla विजय श्रीवास्तव, सिद्धार्थनगर।
विजय श्रीवास्तव, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 10 Jul 2020 09:51 AM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter Today Latest News: Killed Eight Policemen With 47 Assault Rifles Know About Connection To Siddharthnagar
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला

विकास दुबे गैंग ने पुलिस टीम पर हमला करने में जो एके 47 इस्तेमाल की थी, वह कहीं दो फरवरी 2019 को इटवा थाने से गायब हुई एके 47 तो नहीं। कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की शहादत के बाद चल रही जांच में अपराधियों की ओर से एके 47 का इस्तेमाल किया जाने की बात सामने आने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी कहानी...

Vikas Dubey Kanpur Encounter Today Latest News: Killed Eight Policemen With 47 Assault Rifles Know About Connection To Siddharthnagar
कानपुर एनकाउंटर में शहीद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

कानपुर के बिकरू गांव में 2 जुलाई की रात दबिश देने गई पुलिस पर विकास दुबे और उसके गुर्गों ने खतरनाक हथियारों से हमला कर आठ पुलिसकर्मियों की जान ले ली थी। घटना  के बाद जांच में जुटी फोरेंसिक टीम को मौके से एके 47 असॉल्ट राइफल के खोखे मिले थे। खोखे मिलने पर यह माना गया कि जिन हथियारों से पुलिस टीम पर गोलियां बरसाई गईं, उनमें एके 47 भी थी।

Vikas Dubey Kanpur Encounter Today Latest News: Killed Eight Policemen With 47 Assault Rifles Know About Connection To Siddharthnagar
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला

यह जानकारी होने के बाद आशंका जताई जा रही है कि सिद्धार्थनगर जिले के इटवा थाने से गायब हुई एके 47 तो विकास दुबे के यहां नहीं पहुंच गई। यदि यह इटवा थाने से चोरी हुई एके 47 नहीं भी है तो अर्धसैनिक बल और पुलिस महकमे में विशेष ट्रेंड पुलिसकर्मियों को ही दी जानी वाली यह असॉल्ट राइफल विकास दुबे तक कैसे पहुंची, लोगों में यह जानने की जिज्ञासा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter Today Latest News: Killed Eight Policemen With 47 Assault Rifles Know About Connection To Siddharthnagar
इटवा थाना। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

क्या है मामला
इटवा थाने में पुलिस के आला अधिकारियों ने गनर के लिए एके 47 असॉल्ट राइफल जारी की थी। फरवरी 2019 में थाना इंचार्ज अनिल प्रसाद पांडेय थे और मालाखाने का चार्ज हेड वीरेंद्र यादव और राम प्रसाद सिंह थे। एक फरवरी की शाम ड्यूटी हेड वीरेंद्र यादव की थी लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं थे। उनकी जगह राम प्रसाद सिंह ड्यूटी पर थे।

विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter Today Latest News: Killed Eight Policemen With 47 Assault Rifles Know About Connection To Siddharthnagar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

पाली खत्म होने पर शाम को गनर ने मालखाने में एके 47 जमा करवाई थी। दो फरवरी की सुबह मालखाने में हथियारों की मिलान की गई तो एके 47 गायब थी। इस मामले में थानाध्यक्ष, दोनों हेड चार्ज और दो सिपाहियों को निलंबित कर केस दर्ज किया गया था। मामला अब न्यायालय में विचाराधीन है और सभी पुलिसकर्मी बहाल होकर अलग-अलग जगह नौकरी कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed