योग शरीर और मस्तिष्क की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। योग आध्यात्मिक अभ्यास है जो शांति, आत्मविश्वास और साहस को बढ़ाता है। योग के माध्यम से तन मन मस्तिष्क की गतिविधियों को और बेहतर तरीके से किया जा सकता है। योग एक ऐसा अभ्यास है, जो आपको कई तरह की बीमारियों से दूर रखता है। ऐसे में योग करना जरूरी है। गोरखपुर जिले में भी जगह-जगह शिविर लगाए गए हैं।
International Yoga Day 2022: सामूहिक योगाभ्यास में जुटे गोरखपुर के लोग, तस्वीरों में देखें नजारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद रवि किशन ने आमजन से की अपील, बोले-मानवता के लिए जरुरी है योग योग दिवस के अवसर पर गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने रामगढ़ताल स्थित दिग्विजयनाथ पार्क में योग किया।इस दौरान आमजन भी उपस्थित रहे। सांसद की उपस्थिति में सभी ने योग को भव्य रुप दिया। हजारों की संख्या में लोगों ने योग किया।सांसद रवि किशन ने सभी को योग दिवस की बधाई दी।
इस अवसर पर सांसद रवि किशन ने कहा कि भारत ने पूरे विश्व को योग दिया है। योग हमारी पहचान है।यह पहचान बनी रहे इसलिए हम सभी को योग दिवस पर योग से जुड़ने का संकल्प लेना होगा।योग हमारी धरोहर है। इस धरोहर को संजोेने के लिए हम सभी को योग को अपने जीवन में उतारना होगा। योग स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण है।योग में ही सभी का कल्याण है।
उन्होंने कहा कि योग अभ्यास का एक प्राचीन रूप है जो भारतीय समाज में हजारों साल पहले विकसित हुआ था और उसके बाद से लगातार इसका अभ्यास किया जा रहा है।
शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में योग मदद करता है। शरीर और मन को शांत करने के लिए यह शारीरिक और मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता है। यह तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायता करता है और आपको आराम से रहने में मदद करता है। जो जीवन के लिए बहुत आवश्यक है।
गोरखपुर नगर निगम गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दीवानी न्यायालय द्वारा आयोजित योग शिविर में योग करते जनपद न्यायाधीश तेज प्रताप तिवारी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंगल देव सिंह, प्रभारी सचिव सुभाष त्रिपाठी व अन्य।