फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: पुलिस की इस खास छह पहल से महिलाएं हैं सुरक्षित, जानिए कैसे करें इसका प्रयोग

Mon, 08 Mar 2021 09:54 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 08 Mar 2021 09:54 AM IST
विज्ञापन
International Women Day 2021 Police stand in honor of women in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

8 मार्च दिन सोमवार को पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2021 मनाया जा रहा है। ऐसे में हम आपको महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा बनाई खास पहल के बारे में बताने जा रहे हैं। इसमें महिला की सुरक्षा से लेकर उन्हें आगे बढ़ाने तक की बात है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी जानकारी...




 

International Women Day 2021 Police stand in honor of women in Gorakhpur

तत्काल चाहिए मदद तो डायल करें 112, 1090,1091
किसी बालिका या महिला को अगर कोई फोन पर परेशान कर रहा है या अश्लील संदेश भेज रहा है या वे छेड़खानी से परेशान हैं तो ऐसे में पुलिस की मदद तत्काल ली जा सकती है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर डायल 112, 1090, 1091 हैं, जिस पर कॉल की जा सकती है। पुलिस तत्काल मदद मुहैया कराएगी।

 

International Women Day 2021 Police stand in honor of women in Gorakhpur
नंबर - 112 - फोटो : अमर उजाला

रात में घर जाने पर लगे डर तो डायल करें 112
महिलाओं की सुरक्षा के लिए डायल 112 में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। अगर सुनसान जगह पर हैं या रात हो गई है और किसी साधन से जाने में डर लग रहा है तो 112 पर मदद ले सकती हैं। पुलिस घर तक पहुंचाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
International Women Day 2021 Police stand in honor of women in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA

सुरक्षा कवच है पॉक्सो एक्ट
पॉक्सो एक्ट किशोरी से संबंधित अपराध में लगाया जाता है। इसके अलावा और भी कई कानून हैं जो महिलाओं की सुरक्षा के लिए हैं। आवश्यकता केवल इस बात की है कि महिलाएं अपने अधिकारों को जानें और अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों को पुलिस और अदालत के समक्ष ले जाएं।

विज्ञापन
International Women Day 2021 Police stand in honor of women in Gorakhpur
तीन तलाक। सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया

मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से आजादी
मुस्लिम महिलाओं को तत्काल तीन तलाक से आजादी मिली है। अब कोई भी व्यक्ति तत्काल तीन तलाक नहीं दे सकता है। यह अपराध की श्रेणी में आ गया है। अब तक जिले में इस तरह के चार मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed