फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सतर्कता: आतंकियों के पकड़े जाने से भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट, ऐसे खोजे जा रहे संदिग्ध

Mon, 12 Jul 2021 05:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Mon, 12 Jul 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
Indo-Nepal border alert when terrorists caught in maharajganj
भारत-नेपाल सीमा। - फोटो : अमर उजाला।

लखनऊ में आतंकियों के पकड़े जाने के बाद भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी किया गया है। जिसको लेकर भारत-नेपाल के सोनौली बॉर्डर सहित ठूठीबारी सीमा पर निगरानी तेज की दी गई है। मुख्य बॉर्डर से लेकर नदी घाटों और पगडंडियों पर जवानों की संख्या बढ़ाते हुए 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। सरहद पर नेपाल से आने वाले प्रत्येक लोगों की तलाशी के साथ आईडी की जांच की जा रही है।



रविवार की रात से ही लखनऊ में एटीएस द्वारा दो संदिग्ध आतंकियों के पकड़े जाने के बाद भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और जवानों को अलर्ट कर दिया गया है। एसएसबी के अलावा सुरक्षा एजेंसियां चौकस है। सीमा से जुड़े सभी रास्तों पर गश्त बढ़ा दी गई है। नाइट विजन कैमरे से लैस एसएसबी जवान सुरक्षा में जुटे हुए हैं। सोनौली बार्डर हमेशा से संवेदनशील रहा है। इस बार्डर पर कई बार आतंकी भी पकड़े जा चुके हैं। इन घटनाओं को देखते हुए सीमा पर एसएसबी के जवान चौकसी बरत रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर...

 

Indo-Nepal border alert when terrorists caught in maharajganj
भारत-नेपाल सीमा। - फोटो : अमर उजाला।

सीसीटीवी  कैमरों से नेपाल से आने वाले लोगों की निगहबानी की जा रही है। आने-जाने वालों की सख्त जांच करने के आदेश दिए हैं।

 

Indo-Nepal border alert when terrorists caught in maharajganj
भारत नेपाल सीमा। - फोटो : अमर उजाला।

नेपाली पुलिस भी चौकन्नी
लखनऊ में संदिग्ध आतंकी पकड़े जाने के बाद जहां भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा सख्त हो गई है। वहीं नेपाल पुलिस ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। सरहद पर भारत से नेपाल आने वाले लोगों की पूछताछ के साथ परिचय पत्र की भी जांच की जा रही है। सीमा पर दोनों देशों की पुलिस संयुक्त गश्त कर रही है। रूपनदेही डीएसपी सत्यनारायण थापा ने बताया कि नेपाल में कोरोना के कारण भारतीय नागरिकों के प्रवेश पर रोक है। भारतीय पुलिस के साथ संयुक्त गश्त किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indo-Nepal border alert when terrorists caught in maharajganj
भारत नेपाल सीमा। - फोटो : अमर उजाला।

84 किलोमीटर खुली सीमा चुनौती
जनपद से लगी भारत-नेपाल की 84 किलोमीटर खुली सीमा चुनौती पूर्ण है। जिसमें नदी घाट के साथ सैकड़ों पगडंडी रास्ते हैं। जिस पर सतर्कता बरतने के लिए पुलिस एसएसबी के साथ 24 घंटे संयुक्त गश्त कर रही है। निचलौल, ठूठीबारी, बरगदवां, परसा मलिक, सोनौली, नौतनवां और कोल्हुई थाना क्षेत्र के पगडंडियों पर सुरक्षा कर्मियों की विशेष नजर है।
 

विज्ञापन
Indo-Nepal border alert when terrorists caught in maharajganj
भारत नेपाल सीमा। - फोटो : अमर उजाला।
एसपी प्रदीप गुप्ता ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र के सभी थानों को सतर्क कर दिया गया है। बैरियर लगाकर सघन जांच शुरू करने के साथ ही सीमावर्ती क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। पंगडंडियों पर विशेष नजर है। सीमावर्ती क्षेत्र में किराएदारों का सत्यापन भी शुरू करा दिया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed