फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंदिरा गांधी ने आपातकाल के बाद देवरहा बाबा से लिया था आशीर्वाद, इस वजह से 'पंजा' को बनाया था चुनाव चिह्न

Thu, 19 Nov 2020 03:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Thu, 19 Nov 2020 03:31 PM IST
विज्ञापन
Indira Gandhi Birthday special story with Devraha Baba
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और कांग्रेस का चुनाव चिह्न। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

आज पूरे देश में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का 103वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। इंदिरा गांधी भारत की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रही हैं। जनवरी 1966 से लेकर मार्च 1977 तक और फिर जनवरी 1980 से लेकर अक्तूबर 1984 (जब इंदिरा की हत्या हुई) तक देश की प्रधानमंत्री रहीं। आज हम आपको इनसे जुड़ी एक खास और रोचक कहानी बताने जा रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी कहानी..

Indira Gandhi Birthday special story with Devraha Baba

देश में आपातकाल के बाद चुनाव हुए, तो इंदिरा गांधी हार गई थीं। कहते हैं कि वह यूपी के देवरिया जिले में देवरहा बाबा से आशीर्वाद लेने गईं। बाबा ने उन्हें हाथ उठाकर पंजे से आशीर्वाद दिया।

 

Indira Gandhi Birthday special story with Devraha Baba
कांग्रेस। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

वहां से लौटने के बाद इंदिरा गांधी ने कांग्रेस का चुनाव चिह्न हाथ का पंजा ही तय किया। इसी चिह्न पर 1980 में इंदिरा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने प्रचंड बहुमत प्राप्त किया और वे देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indira Gandhi Birthday special story with Devraha Baba
देवरहा बाबा। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

जिस बाबा से इंदिरा गांधी ने आशीर्वाद लिया था, वह देवरिया जिले के रहने वाले थे। ऐसे में उनका नाम देवरहा पड़ा। कुछ मान्यताओं के अनुसार, वह दैवीय शक्तियों से संपन्न थे, इसलिए उन्हें भक्तों ने देवरहा बाबा कहा। आयु, योग, ध्यान और आशीर्वाद, वरदान देने की क्षमता के कारण लोग उन्हें सिद्ध संत कहते थे।

विज्ञापन
Indira Gandhi Birthday special story with Devraha Baba
देवरहा बाबा। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
उनके अनुयायियों का मानना है कि वह 250 से 500 वर्ष तक जीवित रहे। 19 जून 1990 के दिन अपना शरीर छोड़ने वाले देवरहा बाबा की चमत्कारी शक्ति को लेकर तरह-तरह की बातें कही-सुनी जाती हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed