{"_id":"5fb620108ebc3ea360758ac8","slug":"chhath-puja-2020-decorated-market-and-celebrations-start-with-kharna-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chhath Puja 2020: छठ पर्व को लेकर पूजन सामग्री से पटे हैं बाजार, तस्वीरों में देखें शहर का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhath Puja 2020: छठ पर्व को लेकर पूजन सामग्री से पटे हैं बाजार, तस्वीरों में देखें शहर का हाल
Thu, 19 Nov 2020 02:17 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 19 Nov 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
chhath puja 2020
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छठ पर्व को लेकर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर में हर तरफ भीड़ और हलचल का माहौल देखने को मिल रहा है। चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत बुधवार से हो गई। वहीं घरों में माताओं ने आज सुबह से छठ पर्व का उपवास शुरू कर दिया। शुक्रवार को अस्ताचल और शनिवार को उदयाचल भास्कर को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगी। इस बीच छठ पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए बाजार में चहल-पहल दिख रही है। प्रमुख बाजार छठ के सामानों से पटे हैं। बड़ी संख्या में महिलाएं छठ व्रत की खरीदारी कर रही हैं।
chhath puja 2020
- फोटो : अमर उजाला।
चार दिनों तक चलने वाले छठ पूजा के पहले दिन बुधवार को माताओं ने सुबह जलाशयों में स्नान के बाद शाम को कद्दू चावल पकाकर खाया। नहाय खाय के दौरान कई परिवारों में छठ गीत गाये गए। वहीं माताओं ने आज खरना के साथ छठ व्रत शुरू किया। श्रद्धा में डूबी माताएं त्योहार की तैयारी में जुटी हैं। बाजारों में पूजा सामग्री की दुकानों पर रौनक देखते ही बन रही है। छठ घाटों पर भी चहल-पहल दिख रही है। श्रद्धालुओं के साथ नगर निगम की टीम और स्वयं सेवक घाटों की व्यवस्था दुरुस्त करने में लगे हैं। शहर के सूर्यकुंड धाम, गोरखनाथ, महेसरा घाट, राजघाट, तकिया घाट, रामगढ़ ताल आदि स्थानों में बड़ी संख्या में लोग छठ पूजा की वेदी बनाते नजर आए।
chhath puja 2020
- फोटो : अमर उजाला।
तैयार हुए अस्थायी घाट
शहर की बौलिया कॉलोनी, कूड़ाघाट, इंजीनियरिंग कॉलेज, शाहपुर, विष्णुपुरम, रुस्तमपुर, गीता वाटिका, राप्तीनगर, जाफरा बाजार, भेड़ियागढ़ आदि इलाकों में लोगों ने घरों के आगे अस्थायी घाट बनाकर तैयार किए हैं। कुछ लोगों ने घर के पास छोटा सा गड्ढा खोदकर उसमें पानी भर लिया है। शुक्रवार शाम व्रती महिलाएं छोटे से अस्थायी घाटों से अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देंगी। ऐसे में व्रती महिलाओं के परिवार वाले अस्थायी घाटों की सजावट में व्यस्त हैं।

कोसी भरने की भी तैयारी शुरू
घर में किसी मांगलिक आयोजन या किसी मनौती के पूरा होने के बाद छठ पर कोसी भरी जाती है। शहर के विभिन्न मोहल्लों के घरों में कोसी भरने की तैयारी है। इसे लेकर इन परिवारों में जोरों से तैयारी चल रही है। घर पर कोसी भरने में उपयोग में लाया जाने वाला दउरा, सुपली, मिट्टी का हाथी, कलश, दीये, गन्ना आदि सामान जुटाने में लोग लगे हैं। घर की साफ-सफाई भी की जा रही है।

बाजारों में रौनक
शहर के आर्यनगर, घंटाघर, मोहद्दीपुर, धर्मशाला बाजार, गोरखनाथ, बेतियाहाता, असुरन चौक, रेती रोड, नौसड़ सहित महेवा थोक मंडी में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचे। लोगों ने पूजन सामग्री खरीदी। सभी सामान सामान्य दामों पर मिल रहे हैं, लेकिन दउरा और सुपली के दामों में बढ़ोतरी रही।