फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: यहां करोड़ों की सुंदरता पर लगा लाशों का पहरा, 13 घंटे में 50 से ज्यादा शवों का हुआ दाह संस्कार

Mon, 26 Apr 2021 02:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 26 Apr 2021 02:02 PM IST
विज्ञापन
India top most beautiful Crematorium Cremation of 50 dead bodies in 13 hours
गोरखपुर राजघाट। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर में स्थित राप्ती नदी के दोनों तटों पर बने गुरु गोरक्षनाथ व श्रीराम घाट की सुंदरता देखते ही बनती है। इन तटों पर आने वाले ही नहीं राजघाट पुल से गुजरने वाले लोग भी इनके सौंदर्य को निहारे बिना आगे नहीं बढ़ पाते। हालांकि अब यहां की तस्वीर बदल गई है। अब यहां कोरोना संक्रमितों के शवों की लंबी लाइन लग रही है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर...

India top most beautiful Crematorium Cremation of 50 dead bodies in 13 hours
गोरखपुर के गोरक्षनाथ घाट पर कोरोना संक्रमितों का किया जा रहा है अंतिम संस्कार। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर राजघाट स्थित शवदाह गृह पर रविवार को 50 से ज्यादा शवों का अंतिम संस्कार किया गया। यह आंकड़ा सुबह से रात आठ बजे तक है। देररात तक शव दाह का सिलसिला चलता रहा। बता दें शवों की संख्या ज्यादा होने की वजह से नगर निगम की ओर से टोकन की व्यवस्था की गई है। ऐसे में कई लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा।

India top most beautiful Crematorium Cremation of 50 dead bodies in 13 hours
गोरखपुर के गोरक्षनाथ घाट पर कोरोना संक्रमितों का किया जा रहा है अंतिम संस्कार। - फोटो : अमर उजाला।

राजघाट शवदाह गृह पर तैनात नगर निगम के कर्मचारियों का कहना है कि एक साथ 10-10 शवों का अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है। निगरानी के लिए सफाई इंस्पेक्टर महेश यादव समेत चार सुपरवाइजर लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
India top most beautiful Crematorium Cremation of 50 dead bodies in 13 hours
गोरखपुर के गोरक्षनाथ घाट पर कोरोना संक्रमितों का किया जा रहा है अंतिम संस्कार। - फोटो : अमर उजाला।

अपने हुए बेगाने
कोरोना वायरस की भयावहता ने अपनों को बेगाना कर दिया है। नगर निगम कर्मियों का कहना है कि राजघाट शवदाह गृह पर ऐसे कई शव आ रहे हैं, जिनके साथ कोई परिजन नहीं होता। संक्रमित की मौत के बाद परिजन शव वाहन बुलाते हैं।
 
विज्ञापन
India top most beautiful Crematorium Cremation of 50 dead bodies in 13 hours
दाह संस्कार के लिए शव ले जाते। - फोटो : अमर उजाला।

शव को वाहन में रखवाकर कुछ पैसे देते हैं, फिर कहते हैं कि अंतिम संस्कार करा देना। जब शव राजघाट पहुंचते हैं तो निगम कर्मी दाह संस्कार कर देते हैं। यही नहीं, दाह संस्कार के बाद परिजनों की अस्थि तक लेने लोग नहीं आ रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed