फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: 52 साल पहले इस स्टेशन के नाम था 'सबसे लंबे प्लेटफॉर्म' का खिताब, पढ़िए इसकी रोचक कहानी

Thu, 17 Jun 2021 02:59 PM IST
vivek shukla राजन राय, गोरखपुर।
राजन राय, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 17 Jun 2021 02:59 PM IST
विज्ञापन
india first large platform of Sonpur Railway Station special story
सोनपुर रेलवे स्टेशन। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय स्थित गोरखपुर रेलवे स्टेशन को विश्व के सबसे लंबे प्लेटफार्म (4483 फीट यानी 1366.33 मीटर) का दर्जा हासिल है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि पूर्वोत्तर रेलवे में 52 साल पहले भी एक स्टेशन ऐसा था जिसका प्लेटफॉर्म देश में सबसे लंबा (2450 फीट) था। जी हां, यह प्लेटफॉर्म था सोनपुर रेलवे स्टेशन का, जो अब पूर्व मध्य रेलवे में है। भारत में सबसे बड़ा ट्रांसशिपमेंट यार्ड, गरहरा भी सोनपुर जिले में था।



दरअसल, सोनपुर मंडल का औपचारिक उद्घाटन तत्कालीन रेल मंत्री प्रो. मधु दंडवते ने 21 अक्तूबर 1978 को किया था। गौरतलब है कि सोनपुर हमेशा पूर्वोत्तर रेलवे पर रेल आवाजाही का एक बहुत ही महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। 1969 में एनईआर के मंडलीकरण से पहले, सोनपुर एनईआर पर आठ रेलवे जिलों में सबसे बड़ा था। इसे देश में सोनपुर को सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म (2450 फीट की लंबाई के साथ) होने का गौरव भी प्राप्त था। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी कहानी...
 

india first large platform of Sonpur Railway Station special story
स्टीमर से उतरते लोग। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

इसके अलावा पलेजाघाट-महेंद्रु घाट और महादेवपुर घाट और भागलपुर के बीच स्टीमर सेवाएं भी सोनपुर जिले में थी। सोनपुर के सामरिक महत्व को देखते हुए यह 15.08.1975 से एक ऑपरेटिंग डिवीजन के रूप में कार्य कर रहा था।

india first large platform of Sonpur Railway Station special story
सोनपुर में गंगा और गंडक नदी का संगम होता है। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

सोनपुर को एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला आयोजित करने का गौरव प्राप्त है जो हरिहर नाथ मंदिर के पास आयोजित किया जाता है। यह गंगा और गंडक नदी के संगम पर स्थित है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
india first large platform of Sonpur Railway Station special story
पहले ऐसा दिखता था गोरखपुर रेलवे स्टेशन। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विश्व के 10 सबसे लंबे प्लेटफॉर्म
1. गोरखपुर रेलवे स्टेशन (यूपी), प्लेटफार्म की लंबाई 4483 फीट यानी 1366.33 मीटर।
2. कोल्लम रेलवे स्टेशन (केरल), प्लेटफार्म की लंबाई 3873 फीट यानी 1180.5 मीटर।
3. खड़गपुर रेलवे स्टेशन (पश्चिम बंगाल), प्लेटफार्म की लंबाई 3519 फीट यानी 1072.5 मीटर।
4. शिकागो (यूएस) का स्टेट स्ट्रीट सब-वे है, प्लेटफार्म की लंबाई 3501 फीट यानी 1067 मीटर (नार्थ अमेरिका में सबसे लंबा प्लेटफॉर्म)।
5. बिलासपुर रेलवे स्टेशन (छत्तीसगढ़), प्लेटफार्म की लंबाई 2631 फीट यानी 802 मीटर।

 

विज्ञापन
india first large platform of Sonpur Railway Station special story
NER - फोटो : अमर उजाला
6. शेरेटन शटल टर्मिनल फोकस्टोन (यूके) का है, प्लेटफॉर्म की लंबाई 2595 फीट यानी 791 मीटर यूरोप का सबसे लंबा स्टेशन।
7. झांसी रेलवे स्टेशन (यूपी), प्लेटफॉर्म की लंबाई  2526 फीट यानी 770 मीटर।
8. पर्थ (वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया) का ईस्ट पर्थ रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म की लंबाई 2526 फीट यानी 770 मीटर, ऑस्ट्रेलिया का सबसे लंबा स्टेशन।
9. कैलगूर्ली स्टेशन (वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया), प्लेटफॉर्म की लंबाई 2493 फीट यानी 760 मीटर।
10. सोनपुर स्टेशन (बिहार) प्लेटफॉर्म की लंबाई 2421 फीट यानी 738 मीटर।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed