फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day 2020: गोरखपुर में सादगी से फहराया गया तिरंगा, नहीं हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

Sat, 15 Aug 2020 09:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 15 Aug 2020 09:40 PM IST
विज्ञापन
Independence Day 2020 celebration on Hoisted National Flag in gorakhpur
स्वतंत्रता दिवस 2020। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जिले में वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए इस बार सोशल डिस्टेंसिंग के बीच सादगी से स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। नए आदेश के तहत सुबह नौ बजे  पुलिस लाइंस, कलेक्ट्रेट, कमिश्नरी, विकास भवन, जीडीए, तहसील कार्यालय, गीडा, नगर निगम समेत सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान हुआ।

Trending Videos
Independence Day 2020 celebration on Hoisted National Flag in gorakhpur
स्वतंत्रता दिवस 2020। - फोटो : अमर उजाला।

शारीरिक दूरी बनाते हुए अफसर-कर्मचारी राष्ट्रीय एकता, अखंडता, पंथ निरपेक्षता एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिए। हर बार की तरह इस बार कहीं पर भी सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं हो रहा और न ही मानव श्रृंखला बनी है। खेलकूद के भी आयोजन नहीं हुए।

Independence Day 2020 celebration on Hoisted National Flag in gorakhpur
स्वतंत्रता दिवस 2020। - फोटो : अमर उजाला।

डीएम के विजयेंद्र पांडियन के निर्देश पर स्वतंत्रता दिवस परंपरागत रूप से सादगी से मनाया जा रहा है। इस बार कोविड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी नहीं निकाली गई। इसके साथ ही स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day 2020 celebration on Hoisted National Flag in gorakhpur
स्वतंत्रता दिवस 2020। - फोटो : अमर उजाला।

जिले के शिक्षण संस्थाओं में ऑनलाइन ही स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन हो रहा है। विद्यार्थियों को ऑनलाइन ही संक्षेप में स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास के साथ ही देश के लिए जान न्यौछावर करने वाले देशभक्तों के जीवन के प्रेरक प्रसंग बताए जा रहे हैं ताकि विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना जागृत हो।

विज्ञापन
Independence Day 2020 celebration on Hoisted National Flag in gorakhpur
स्वतंत्रता दिवस 2020। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में झंडारोहण करने के बाद संबोधित करते कुलपति प्रो.वीके सिंह।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed