फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहीदों की याद में कार्यक्रमों का आगाज कल से, दीपों से रोशन होगी हर शहीद स्थली

Wed, 03 Feb 2021 11:05 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 03 Feb 2021 11:05 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of centenary celebrations in memory of Chauri Chaura martyrs from tomorrow in gorakhpur
चौरीचौरा शताब्दी समारोह 2021। - फोटो : अमर उजाला।
चौरीचौरा की घटना के 100 साल पूरे होने के मौके पर गुरुवार से शताब्दी महोत्सव समारोह का आगाज होगा। साल भर शहीदों की याद में प्रदेश के सभी जिलों और शहीद स्थलों पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इस संबंध में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दो अलग-अलग कमेटी बनी है। मुख्य महोत्सव का आयोजन चार फरवरी को चौरीचौरा शहीद स्मारक पर होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मौके पर लोगों को वर्चुअल संबोधित करने के साथ ही शहीदों की याद में डाक टिकट भी जारी करेंगे। महोत्सव की तैयारियां आखिरी चरण में हैं। शासन-प्रशासन इसे यादगार बनाने में जुटा है।
Inauguration of centenary celebrations in memory of Chauri Chaura martyrs from tomorrow in gorakhpur
चौरीचौरा शताब्दी समारोह 2021। - फोटो : अमर उजाला।
चार फरवरी को मुख्य महोत्सव वाले दिन सुबह विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के बच्चे और लोक कलाकार चौरीचौरा शहीद स्मारक तक प्रभात फेरी निकालेंगे। शाम को पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रधुन का वादन होगा। शाम छह बजे चौरीचौरा समेत जिले के सभी शहीद स्थलों को दीपों से रोशन किया जाएगा। इससे पहले, सुबह 10 बजे राष्ट्रीय गीत के बाद 10:15 बजे शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। सुबह 11 बजे पीएम नरेंद्र मोदी का वर्चुअल उद्बोधन होगा। इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल लखनऊ से वर्चुअल तौर पर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से कार्यक्रम में जुड़ेंगे। शाम को कवि सम्मेलन होगा।
Inauguration of centenary celebrations in memory of Chauri Chaura martyrs from tomorrow in gorakhpur
चौरीचौरा शताब्दी समारोह के लिए तैयारी करते। - फोटो : अमर उजाला।
शहीद स्मारकों पर जलेंगे दीप, पुलिस बैंड से राष्ट्रगान की धुन का वादन  
कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने बताया कि वैसे तो प्रदेश के सभी जिलों में भव्यता के साथ शताब्दी समारोह मनाया जाएगा, लेकिन गोरखपुर सहित मंडल के शहीद स्थलों, शहीद ग्रामों, स्मारकों पर सप्ताह में एक दिन पुलिस बैंड द्वारा देश भक्ति की रचनाओं पर आधारित प्रस्तुति की जाएगी। चार फरवरी को शहीद स्थलों, स्मारकों व ग्रामों में दीप प्रज्वलन किया जाएगा। तीन, चार व पांच  फरवरी को गोरखपुर जनपद सहित पूरे मंडल में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Inauguration of centenary celebrations in memory of Chauri Chaura martyrs from tomorrow in gorakhpur
चौरीचौरा शताब्दी समारोह की तैयारियों में जुटे अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
शहीदों की तीसरी पीढ़ी के 102 लोग सम्मानित होंगे
मुख्य समारोह के दौरान चार फरवरी को चौरीचौरा मामले के शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। चौरीचौरा के एसडीएम पवन कुमार ने बताया कि 102 लोग चिह्नित किए गए हैं। सभी शहीदों की तीसरी पीढ़ी के लोग हैं।

पांच हजार लोगों के बैठने को लगी कुर्सियां
महोत्सव के दौरान चौरीचौरा शहीद स्मारक के पास कार्यक्रम स्थल पर लोगों के बैठने के लिए करीब पांच हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर ने बताया कि सभी शहीद स्थली पर सफाई कार्य चल रहा है। चार फरवरी को चौरीचौरा शहीद स्थली पर आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में पंचायतीराज विभाग के सफाई कर्मी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
Inauguration of centenary celebrations in memory of Chauri Chaura martyrs from tomorrow in gorakhpur
चौरीचौरा शताब्दी समारोह - फोटो : अमर उजाला।
देश के किसी भी कोने से महोत्सव का रंग देख सकेंगे
चौरीचौरा की घटना और उसमें जान गंवाने वाले शहीदों के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोग जान समझ सकें इसके लिए किताबों से लेकर ऑनलाइन वेबसाइटों तक पर कई काम हो रहे हैं। इसी क्रम में चार फरवरी को आयोजित होने वाले मुख्य महोत्सव को देश के किसी भी कोने में बैठ कर लोग देख सकेंगे। इसके लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर गौरव सिंह सोगरवाल के नेतृत्व में आईटी की टीम ने एक वेबसाइट chaurichaura100.com तैयार की है। इस पर महोत्सव के बारे में पल-पल के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होग।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed