फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   493 Crore Relief Provides Support to Farmers Affected by Crop Damage in up

यूपी: फसल प्रभावित नौ लाख किसानों को 493 करोड़ की मिली राहत, सीएम योगी बोले- नुकसान की भरपाई होगी

Mon, 12 Oct 2026 12:27 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Mon, 12 Oct 2026 12:27 PM IST
सार

किसानों के सामने फसल बर्बाद होने के कारण आर्थिक संकट खड़ा हो गया था। सरकार से मिली मदद से उनके नुकसान की कुछ भरपाई हो सकेगी। साथ ही अगली फसल की तैयारी के लिए जरूरी संसाधन जुटाने में भी सहायता मिलेगी।

विज्ञापन
493 Crore Relief Provides Support to Farmers Affected by Crop Damage in up
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाढ़, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि और चक्रवात के कारण फसलों को नुकसान झेलने वाले प्रदेश के नौ लाख से अधिक किसानों को सरकार की ओर से राहत दी गई है। सोमवार को महायोगी गंभीरनाथ प्रेक्षागृह से मुख्यमंत्री ने प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से किसानों के खातों में 493 करोड़ रुपये की कृषि निवेश अनुदान राशि भेजी।

विज्ञापन

सहायता राशि मिलने से प्रभावित किसानों को आर्थिक संबल मिला है। किसानों ने कहा कि फसल बर्बाद होने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया था। ऐसे में सरकार से मिली मदद से नुकसान की कुछ भरपाई हो सकेगी। साथ ही अगली फसल की तैयारी के लिए जरूरी संसाधन जुटाने में भी सहायता मिलेगी। यह अनुदान किसानों को खेती में दोबारा निवेश करने और कृषि कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed