फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gorakhpur Weather: धूप से मिली राहत पर गलन बरकरार, जानिए कब हैं बूंदाबांदी के आसार

Tue, 02 Feb 2021 01:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 02 Feb 2021 01:17 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur weather update with rain cold and fog news
Gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर मंगलवार दोपहर को सूरज ने थोड़ी राहत दी, लेकिन पूरे दिन गलन बनी रही। वहीं सोमवार को भी मौसम का यही हाल था। दोपहर में धूप के बाद रात में घना कोहरा छा गया था। इससे दृश्यता शून्य हो गई थी। सड़क पर वाहन लेकर चलना मुश्किल हो गया था।

Gorakhpur weather update with rain cold and fog news
Gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।

पिछले कई दिन की तरह मंगलवार सुबह भी घना कोहरा छाया रहा। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही मौसम थोड़ा साफ हुआ, लेकिन ऊपरी वायुमंडल में लगातार पछुवा हवा चलने की वजह से वातावरण में काफी ज्यादा नमी बनी रही। सूरज के दर्शन तो हुए लेकिन दिन का तापमान कोई खास नहीं चढ़ सका।

Gorakhpur weather update with rain cold and fog news
Gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।

मंगलवार दोपहर में सूरज थोड़ी देर बाद धूप खिल गई। तापमान में भी बढ़ोत्तरी हुई। इस दौरान सड़कों व बाजारों में शहरवासियों की भीड़ नजर आई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur weather update with rain cold and fog news
गोरखपुर में ठंड का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

गौरतलब है कि सोमवार को दिन का तापमान 15 डिग्री के आसपास बना रहा। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री के आसपास रहा, जिसकी वजह से सुबह गलन महसूस हुई।

 

विज्ञापन
Gorakhpur weather update with rain cold and fog news
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि बुधवार को भी सुबह घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। हालांकि धीरे धीरे आकाश साफ होगा, लेकिन ठंड की वजह से गलन बरकरार रहेगी। अधिकतम तापमान 20 डिग्री से कम रहेगा। पांच और छह फरवरी को बूंदाबांदी की संभावना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed