गोरखपुर डबल मर्डर: अब नार्को टेस्ट से खुलेगी गुत्थी? 136 दिन बीते, अब तक न सुलझ पाई मां-बेटी की हत्या की कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:18 PM IST
सार
चौरीचौरा डबल मर्डर केस: चौरीचौरा के शिवपुर चकदहा में पूनम (45) और उसकी बेटी अनुष्का (13) की 29 मार्च की देर रात गड़ासे से वार कर हत्या कर दी गई थी। घटना के तकरीबन चार महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस वारदात का पर्दाफाश नहीं कर सकी। मामले में 100 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। इसमें करीब 50 संदिग्ध लोगों की सीडीआर भी निकलवाई गई। हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ के बाद भी साक्ष्य नहीं मिलने पर पुलिस को उन्हें छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन