{"_id":"60fcd32cfc6fbb36240bb989","slug":"heinous-crime-story-of-secretary-anish-murder-after-three-month-of-court-marriage-with-dipti-mishra-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्यार का खौफनाक अंत: परिवार से लड़कर पाया था प्रेमी का साथ, तीन महीने में ही उजड़ गया सुहाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार का खौफनाक अंत: परिवार से लड़कर पाया था प्रेमी का साथ, तीन महीने में ही उजड़ गया सुहाग
Mon, 26 Jul 2021 02:37 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 26 Jul 2021 02:37 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर: अनीश हत्याकांड।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां यहां गोला थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौराहे पर शनिवार को दो बाइक से आए चार बदमाशों ने दिनदहाड़े उरुवा ब्लॉक पर तैनात सेक्रेटरी अनीश चौधरी (34) की हत्या कर दी। इस दौरान बचाव करने आए पट्टीदारी के चाचा देवीदयाल (45) पर भी बदमाशों ने हमला कर घायल कर दिया।
Trending Videos
गोरखपुर: पत्नी दीप्ति मिश्रा के साथ अनीश चौधरी।(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का केस भी दर्ज किया था, लेकिन दोनों ने एक साथ रहने की बात कहते हुए बालिग होते हुए कोर्ट मैरिज भी कर लिया था। इस वजह से बाद में लड़की के घरवाले भी तैयार हो गए थे और दोनों का धूमधाम से विवाह हुआ था।
मृतक की पत्नी से बात करते एसएसपी।
- फोटो : अमर उजाला।
मेरे पति को जिसने मारा ले आओ मैं दूंगी सजा
गोला में सेक्रेटरी अनीश चौधरी की हत्या के बाद बेसुध हुई पत्नी दीप्ति मिश्रा के गुस्से का पुलिस भी सामना नहीं कर पा रही थी। पत्नी ने बोला, मेरे पति को मत छूना, उन्हें वापस लाओ। फिर अगले ही पल उसने यह भी कहा कि आरोपिओं को लेकर आए उन्हें मैं अपने हाथों से सजा दूंगी। उनकी मार्मिक विरोध का जवाब एसपी साउथ भी नहीं दे पा रहे थे और किसी तरह से उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे थे। बोलते- बोलते पत्नी बेसुध हो जा रही थी तो किसी तरह से समझाकर शांत कराया जा रहा था।
गोला में सेक्रेटरी अनीश चौधरी की हत्या के बाद बेसुध हुई पत्नी दीप्ति मिश्रा के गुस्से का पुलिस भी सामना नहीं कर पा रही थी। पत्नी ने बोला, मेरे पति को मत छूना, उन्हें वापस लाओ। फिर अगले ही पल उसने यह भी कहा कि आरोपिओं को लेकर आए उन्हें मैं अपने हाथों से सजा दूंगी। उनकी मार्मिक विरोध का जवाब एसपी साउथ भी नहीं दे पा रहे थे और किसी तरह से उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे थे। बोलते- बोलते पत्नी बेसुध हो जा रही थी तो किसी तरह से समझाकर शांत कराया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर: पत्नी दीप्ति मिश्रा के साथ अनीश चौधरी।(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
तीन महीने पहले किया था प्रेम विवाह
अनीश ने गोला में तैनात सेक्रेटरी दीप्ति मिश्रा के साथ करीब तीन महीने पहले प्रेम विवाह किया था। इस शादी के खिलाफ लड़की के घरवाले थे मगर दोनों ने आपसी रजामंदी से शादी की थी। हालांकि शादी बड़े धूमधाम से हुई थी और दोनों ही पक्ष के रिश्तेदार भी इसमें शामिल थे।

गोरखपुर: अनीश हत्याकांड में पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
मृतक के भाई ने प्रेम विवाह को बताया हत्या की वजह
मृतक के भाई पूर्व ग्राम प्रधान अनिल ने बताया कि मेरे भाई ने तीन महीने को प्रेम विवाह किया था। पत्नी भी सेक्रेटरी पद पर तैनात है। शादी से लड़की पक्ष के लोग नाराज थे हत्या उन्हीं लोगों के द्वारा किया गया है। वहीं पत्नी ने भी अपने मायके पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।