फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्यार का खौफनाक अंत: परिवार से लड़कर पाया था प्रेमी का साथ, तीन महीने में ही उजड़ गया सुहाग

Mon, 26 Jul 2021 02:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 26 Jul 2021 02:37 PM IST
विज्ञापन
Heinous crime story of secretary anish murder after three month of court marriage with dipti mishra in Gorakhpur
गोरखपुर: अनीश हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां यहां गोला थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौराहे पर शनिवार को दो बाइक से आए चार बदमाशों ने दिनदहाड़े उरुवा ब्लॉक पर तैनात सेक्रेटरी अनीश चौधरी (34) की हत्या कर दी। इस दौरान बचाव करने आए पट्टीदारी के चाचा देवीदयाल (45) पर भी बदमाशों ने हमला कर घायल कर दिया।


करीब तीन साल से जिस प्रेम कहानी की चर्चा पूरे इलाके में थी शनिवार को उसका अंत हो गया। काफी कोशिश के बाद दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामा और तीन महीने पहले शादी कर ली थी। 2020 में दोनों घर से फरार हो गए थे तब लड़की के घरवालों ने अपहरण का केस दर्ज कराया था। केस दर्ज होने की जानकारी होने पर दोनों ने सोशल मीडिया पर आपस में प्रेम करने और कोर्ट मैरिज करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इसकी जानकारी होने के बाद पुलिस ने मामले में खत्म कर दिया था और फिर दोनों लौटने के बाद धूमधाम से शादी भी किए थे।  
 
जानकारी के मुताबिक, कौड़ीराम ब्लाक में दोनों की तैनाती एक साथ तीन साल पहले थी। इसी दौरान दोनों में प्रेम हो गया था और फिर साथ में शादी करने का फैसला कर लिए थे। दीप्ति मिश्रा के घरवालों ने इसका विरोध भी किया और जब दोनों पक्ष तैयार नहीं हो रहा था तब अनीश अपने प्रेमिका (अब पत्नी) को लेकर फरार हो गए थे।
Heinous crime story of secretary anish murder after three month of court marriage with dipti mishra in Gorakhpur
गोरखपुर: पत्नी दीप्ति मिश्रा के साथ अनीश चौधरी।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का केस भी दर्ज किया था, लेकिन दोनों ने एक साथ रहने की बात कहते हुए बालिग होते हुए कोर्ट मैरिज भी कर लिया था। इस वजह से बाद में लड़की के घरवाले भी तैयार हो गए थे और दोनों का धूमधाम से विवाह हुआ था।
Heinous crime story of secretary anish murder after three month of court marriage with dipti mishra in Gorakhpur
मृतक की पत्नी से बात करते एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला।
मेरे पति को जिसने मारा ले आओ मैं दूंगी सजा 
गोला में सेक्रेटरी अनीश चौधरी की हत्या के बाद बेसुध हुई पत्नी दीप्ति मिश्रा के गुस्से का पुलिस भी सामना नहीं कर पा रही थी। पत्नी ने बोला, मेरे पति को मत छूना, उन्हें वापस लाओ। फिर अगले ही पल उसने यह भी कहा कि आरोपिओं को लेकर आए उन्हें मैं अपने हाथों से सजा दूंगी। उनकी मार्मिक विरोध का जवाब एसपी साउथ भी नहीं दे पा रहे थे और किसी तरह से उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे थे। बोलते- बोलते पत्नी बेसुध हो जा रही थी तो किसी तरह से समझाकर शांत कराया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Heinous crime story of secretary anish murder after three month of court marriage with dipti mishra in Gorakhpur
गोरखपुर: पत्नी दीप्ति मिश्रा के साथ अनीश चौधरी।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
तीन महीने पहले किया था प्रेम विवाह
अनीश ने गोला में तैनात सेक्रेटरी दीप्ति मिश्रा के साथ करीब तीन महीने पहले प्रेम विवाह किया था। इस शादी के खिलाफ लड़की के घरवाले थे मगर दोनों ने आपसी रजामंदी से शादी की थी। हालांकि शादी बड़े धूमधाम से हुई थी और दोनों ही पक्ष के रिश्तेदार भी इसमें शामिल थे।
विज्ञापन
Heinous crime story of secretary anish murder after three month of court marriage with dipti mishra in Gorakhpur
गोरखपुर: अनीश हत्याकांड में पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
मृतक के भाई ने प्रेम विवाह को बताया हत्या की वजह
मृतक के भाई पूर्व ग्राम प्रधान अनिल ने बताया कि मेरे भाई ने तीन महीने को प्रेम विवाह किया था। पत्नी भी सेक्रेटरी पद पर तैनात है। शादी से  लड़की पक्ष के लोग नाराज थे हत्या उन्हीं लोगों के द्वारा किया गया है। वहीं पत्नी ने भी अपने मायके पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed