गोरखपुर में मंगलवार के बाद बुधवार की सुबह पूरा शहर कोहरे से लिपटा हुआ नजर आया। कोहरा इतना घना है कि पास की चीजें भी नहीं दिखाई दे रहीं हैं। कोहरे के कारण लोगों को दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में सड़कों पर लोग बहुत ही धीमी रफ्तार से हेडलाइट जलाकर वाहन चलने पर मजबूर हैं।
Gorakhpur Weather: कोहरे ने रोक दी गोरखपुर की रफ्तार, सड़कों पर रेंग रहे हैं वाहन
बता दें कि मंगलवार सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। ऊपरी वायुमंडल में धुंध की ऐसी परत छाई है कि सूरज भी नहीं दिखाई दे रहे हैं। लोग दिनभर अलाव सेंकते नजर आए।
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया था कि बुधवार और गुरुवार को भी इस तरह के मौसम से छुटकारा नहीं मिलने वाला है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बनने और इसके बंगाल, झारखंड, बिहार होते हुए पूर्वी उत्तरप्रदेश की ओर से आने की वजह से वायुमंडल में नमी काफी ज्यादा बढ़ गई है। सोमवार को हवा में नमी 72 प्रतिशत थी, जो मंगलवार को बढ़कर 78 प्रतिशत हो गई। ऐसे में बुधवार को भी घना कोहरा छाया रहा।
उन्होंने बताया कि पुरवा हवा चलने और हवा में काफी ज्यादा नमी होने से नौ और 10 दिसंबर को सुबह घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। वहीं, बीते सोमवार को जम्मू-कश्मीर में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 10 दिसंबर से गोरखपुर समेत सभी मैदानी इलाकों में गलन बढ़ेगी।