उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी इलाके में हो रही बर्फबारी का असर गोरखपुर में भी देखने को मिला। शहर के लोग बढ़ी हुई ठंड के बीच ठिठुरते नजर आए। दरअसल, हिमालय के इस पहाड़ी इलाके की वजह से मैदान सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। बृहस्पतिवार को भी मुनस्यारी में बर्फबारी हुई है। ऐसे में शुक्रवार को भी अच्छी खासी ठंड पड़ रही है।
उत्तराखंड में हो रही है बर्फबारी, कांप रहे हैं गोरखपुरवासी, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि बृहस्पतिवार को भी कड़ाके की ठंड रही। जहां सुबह कोहरे में लिपटी रही, वहीं सूरज निकलने के बाद भी ठंड से लोगों को राहत नहीं मिली। दिन का पारा 17.5 डिग्री ही चढ़ सका। नौ किलोमीटर की रफ्तार से चली पछुवा हवा ने पूरे दिन लोगों को ठिठुराया।
साइबेरिया से चली सर्द हवा अफगानिस्तान, पाकिस्तान के बाद भारत में सबसे पहले जम्मू-कश्मीर में पहुंचती है। इसके बाद हिमालय की गोद में बसे प्रदेशों हिमाचल और उत्तराखंड तक पहुंचती है। इसकी वजह से इन प्रदेशों में ठंड के मौसम में काफी बारिश और बर्फबारी होती है। कुछ वक्त के बाद इसका असर मैदानी इलाकों तक पहुंचता है।
बर्फबारी का असर गोरखपुर में ज्यादा
गोरखपुर एनवायरमेंट एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि निश्चित तौर पर जम्मू कश्मीर के ऊपर बारिश और बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ जाती है, लेकिन मुनस्यारी में होने वाली बारिश तथा बर्फबारी से गोरखपुर में सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है। बृहस्पतिवार को भी मुनस्यारी में बर्फबारी हुई है। इसकी वजह से शुक्रवार को भी काफी ठंडक पड़ रही है। हालांकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री से कम ही रहेगा। सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है।
बुधवार की तुलना में दिन का पारा पांच डिग्री चढ़ा
बुधवार की तुलना में बृहस्पतिवार को दिन और रात के तापमान में इजाफा हुआ। जहां बुधवार को दिन का तापमान मात्र 13 डिग्री था वहीं बृहस्पतिवार को यह बढ़कर 17.5 डिग्री हो गया। हालांकि पिछले सप्ताह दिन का तापमान 26 डिग्री से भी ऊपर हो गया था।