फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दोबारा गलती से भी न करें कढ़ाई में बचे तेल का प्रयोग, कैंसर समेत हो सकती हैं ये बीमारियां

Tue, 05 Jan 2021 07:12 PM IST
vivek shukla राज प्रकाश, बस्ती।
राज प्रकाश, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Tue, 05 Jan 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
harmful effects of used oil on human body
तेल। - फोटो : अमर उजाला।

घर की रसोई में पकवान बनने के बाद अक्सर कढ़ाई में तेल बच जाता है, जिसे दोबारा उपयोग में लाने के लिए रख भी दिया जाता है। लेकिन यह जानकर हैरानी होगी कि बचे तेल का दोबारा प्रयोग सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे कैंसर की भी संभावना बनी रहती है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें डॉक्टर की खास सलाह...



 

harmful effects of used oil on human body
तेल। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

ऐसे में इस तेल को अलग रखकर इससे आमदनी की जा सकती है। इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने बचे तेल की खरीदारी के लिए एक कंपनी को अधिकृत किया है। यह कंपनी पिछले दो महीने में करीब दो सौ लीटर तेल की खरीदारी कर भी चुकी है। यूपी के बस्ती जिले में पिछले दो माह से एक अधिकृत कंपनी समोसा, पकौड़ी सहित अन्य दुकानदारों से उनके कढ़ाई में बचने वाले तेल की खरीदारी कर रही है। कंपनी इस तेल से बायो डीजल बनाने का काम करेगी।

 

harmful effects of used oil on human body
तेल। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

इससे एक तरफ जहां कंपनी को फायदा होगा, तो वहीं दूसरी तरफ लोगों की सेहत भी दुरुस्त रहेगी और आमदनी भी होगी। कंपनी दुकानदारों से 25 रुपये लीटर के हिसाब से तेल की खरीदारी कर रही है। जानकारी के अभाव में कुछ दुकानदार एक ही तेल में कई बार खाद्य पदार्थों को तलते हैं, जो लोगों की सेहत के लिए हानिकारक होता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
harmful effects of used oil on human body
तेल। (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया।

कई बार प्रयोग से हानिकारक हो जाता है तेल
बस्ती जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. रामजी सोनी बताते हैं कि बचे हुए तेल का इस्तेमाल यानि तेल का बार-बार गर्म होना। एक से अधिक बार गर्म किए जाने पर इसके एंटीऑक्सीडेंट और अन्य लाभकारी तत्व नष्ट हो जाते हैं और तेल फायदा पहुंचाने के जगह हानि पहुंचाना शुरू कर देता है। इसका प्रयोग करना सेहत ही नहीं त्वचा के लिए भी हानिकारक होता है। इससे कैंसर का भी खतरा होता है। बताया कि बार-बार गर्म किए जाने पर तेल के अणु तेजी से जुड़ते हैं, जिससे वह गाढ़ा हो जाता है। इस प्रकार का तेल हानिकारक कोलेस्ट्रॉल के रूप में शरीर के अंगों में जमा हो जाता है और मोटापा भी बढ़ाता है।

 

विज्ञापन
harmful effects of used oil on human body
तेल। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

अधिकारी की सुनिए
अभिहित अधिकारी अपूर्व श्रीवास्तव बताते हैं कि कंपनी की ओर से अब तक दो सौ लीटर तक कढ़ाई में बचने वाले तेल की खरीदारी की गई है। इसके बदले में दुकानदारों को 25 रुपये लीटर के हिसाब से पैसे दिए जा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed