गोरखपुर में शनिवार की शाम को तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। 25 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है।
2 of 4
Gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसकी वजह से शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत हिमालय क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी बना हुआ है। जिसके सक्रिय होकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से वाराणसी होते हुए बिहार, झारखंड और बंगाल की खाड़ी तक जाने की स्थिति बन रही है।
3 of 4
Gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला
इन दोनों सिस्टम की वजह से अपने जिले में भी मौसम का मिजाज 13 मार्च को कुछ बदलने की संभावना है। गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे का कहना है कि जम्मू कश्मीर के ऊपर सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 13 मार्च की शाम से गोरखपुर के मौसम में कुछ बदलाव होने की संभावना है।
4 of 4
Gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि 25 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं। 13 और 14 मार्च को गोरखपुर में एक से 2 मिलीमीटर बारिश हो सकती है। हालांकि इस तेज हवाओं और बूंदाबांदी की वजह से तापमान में कोई खास असर नहीं पड़ेगा।