फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: टंकी निर्माण कराने पहुंचे प्रशासन व ग्रामीणों में संघर्ष, तस्वीरों में देखें हालात

Fri, 12 Mar 2021 05:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Fri, 12 Mar 2021 05:00 PM IST
सार

  • जल निगम के जेई एई व ठेकेदार सहित दो दर्जन मजदूर घायल
  • ठेकेदार की गाड़ी को ग्रामीणों ने किया क्षतिग्रस्त

 

विज्ञापन
Conflict between administration and villagers reached to build tank in Deoria
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में शुक्रवार को प्रशासन व ग्रामीणों में संघर्ष हो गया। इस दौरान जल निगम के जेई, एई व ठेकेदार सहित दो दर्जन मजदूर घायल हो गए। इस दौरान ठेकेदार की गाड़ी को ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि पानी की टंकी के निमार्ण कार्य के दौरान दोनों पक्षों में झड़प हुई है।



 

Conflict between administration and villagers reached to build tank in Deoria
माैके पर पहुंची प्रशासन टीम। - फोटो : अमर उजाला।

मामला पथरदेवा ब्लाक के रामपुर धौताल गांव में डेढ़ एकड़ बंजर सरकारी भूमि का है जो कब्रिस्तान के बगल में स्थित है। इस भूमि पर जल निगम की टंकी का निर्माण कार्य होना है, जिससे पूरे गांव के लोगों को पानी सप्लाई किया जाना है।

 

Conflict between administration and villagers reached to build tank in Deoria
मौके पर जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विगत शनिवार को विभाग के कुछ कर्मचारी व मजदूर रामपुर धौताल गांव पहुंचे और जेसीबी से नींव की खुदाई करने लगे उसके बाद ग्रामीणों ने टंकी निर्माण करने से रोक दिया। इसके बाद शुक्रवार को जब प्रशासन एवं पुलिस अधिकारी टंकी निर्माण कराने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Conflict between administration and villagers reached to build tank in Deoria
ठेकेदार की क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला।

इसके बाद ग्रामीणों व जल निगम के जेई विवेकानंद, एई रजनीश जायसवाल व ठेकेदार सूरज गुप्ता सहित कार्य कराने गए मजदूरों में संघर्ष शुरू हो गया। दोनों पक्ष एक दूसरे को मारने पीटने लगे, जिसमें कर्मचारी समेत दर्जनों मजदूर घायल हो गए। इस दौरान ठेकेदार की कार को भी ईट पत्थर व लाठी-डंडे से तोड़ दिया गया। किसी तरह से मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। तत्पश्चात जल निगम के जेई विवेकानंद ने इसकी सूचना एसडीएम को दी सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंचे।

 

विज्ञापन
Conflict between administration and villagers reached to build tank in Deoria
Deoria news - फोटो : अमर उजाला।

एसडीएम सौरभ सिंह व सीओ निष्ठा उपाध्याय ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। घटना स्थल पर तरकुलवा थानाध्यक्ष प्रदीप शर्मा बघौचघाट थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप राय व महुआडीह थानाध्यक्ष राममोहन सिंह अपने दल बल के साथ गांव में मौजूद रहे। वहीं तरकुलवा पुलिस ने रामपुर धौताल गांव के लगभग एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया और बाकी लोगों की तलाश पुलिस कर रही है। वहीं तरकुलवा पुलिस ने घायल मजदूरों को इलाज के लिए सीएचसी तरकुलवा ले गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed