{"_id":"6183757290b72161c07a0703","slug":"gorakhpur-zoo-7d-theater-closed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Exclusive: गोरखपुर चिड़ियाघर में सात के अंकों की साढ़ेसाती बनी परेशानी, अब 7डी थिएटर बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Exclusive: गोरखपुर चिड़ियाघर में सात के अंकों की साढ़ेसाती बनी परेशानी, अब 7डी थिएटर बंद
रोहित सिंह, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:01 PM IST
सार
उद्घाटन के सातवें दिन ही खराब हो गया थियेटर, पिछले सात दिनों से बंद भी पड़ा है, प्राणी उद्यान के अंदर वन्य जीवों के सात बाड़े भी खाली हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Gorakhpur zoo
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गोरखपुर चिड़ियाघर के उद्धाटन के 7 माह बाद शुरू हुआ 7डी थिएटर, सात दिन बाद ही खराबी की वजह से बंद कर दिया गया। पिछले सात दिनों से थिएटर बंद पड़ा है। सात के अंकों (सेवन फैक्टर) की साढ़ेसाती चिड़ियाघर का पीछा नहीं छोड़ रही है। यह अजीब संयोग है कि प्राणी उद्यान के सात बाड़े अभी खाली हैं।
2.23 करोड़ की लागत से सात माह बाद शुरू हुए 7डी थिएटर से सात दिन में एक लाख रुपये तक कमाई नहीं हो सकी है। सात दिन से 7डी थिएटर के लिए चिड़ियाघर आ रहे दर्शकों को निराश लौटना पड़ रहा है। दीपावली त्योहार की छुट्टियों में उम्मीद है कि बड़ी संख्या में दर्शक चिड़ियाघर घूमने आएंगे, वे 7डी थिएटर का लुत्फ नहीं ले सकेंगे।
2 of 5
गोरखपुर चिड़ियाघर।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर चिड़ियाघर देश का इकलौता ऐसा चिड़ियाघर है, जिसके पास 7डी थिएटर हैं। उद्धाटन के साथ ही मार्च में 7डी थिएटर का भी शुभारंभ होना था, लेकिन कुछ तकनीकी पेंच के चलते नहीं हो सका। इसका शुभारंभ बीते 19 अक्तूबर से हुआ। 26 अक्तूबर को दूसरा शो भी तकनीकी खराबी के चलते ढंग से नहीं चल सका।
3 of 5
गोरखपुर चिड़ियाघर
- फोटो : अमर उजाला।
यहां तक कि तीसरे शो के लिए दर्शकों से लिए गए रुपये, चिड़ियाघर प्रशासन को लौटाने पड़े। सात दिन में 7डी थिएटर के लिए कुल 714 टिकटों की बिक्री हुई थी। रेंजर सुनील राव ने बताया कि तकनीकी खामी की वजह से 7डी थिएटर बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गोरखपुर चिड़ियाघर।
- फोटो : अमर उजाला।
काफी प्रयास के बाद टेंडर हुआ था तय
चिड़ियाघर के 7डी के टेंडर को लेकर काफी विलंब हुआ था। इसमें कुछ न कुछ खामी की वजह से बार बार इसे कैंसिल कर दिया जा रहा था। कुछ लोगों ने इसके संचालन और निविदा में प्रबंधन द्वारा शर्तों की पूरी जानकारी नहीं देने की शिकायत भी लखनऊ तक आलाधिकारियों से की थी। अब जब इसे शुरू करवा दिया गया तो इसका संचालन एक बार फिर तकनीकी खामी की वजह से बंद हो गया।
विज्ञापन
5 of 5
गोरखपुर चिड़ियाघर।
- फोटो : अमर उजाला।
3डी थिएटर में हैं ये 7 इफेक्ट
मूवी देखने के लिए 3डी मूवी के साथ 7 विशेष इफेक्ट डाले गए थे। इसमें मूवी देखते समय दर्शकों को समय-समय पर बारिश, बिजली, खुशबू, बर्फ, हवा सहित सात विशेष प्रभाव का सीन के साथ आभास होता।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।