फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: सीएम सिटी की सड़कों के साथ चौराहों की भी दमकने लगी सूरत, आर्नामेंटल लाइटों ने बढ़ाई खूबसूरती

Wed, 03 Nov 2021 11:55 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 03 Nov 2021 11:55 AM IST
विज्ञापन
Ornamental lights enhance beauty of Gorakhnath temple road in CM City gorakhpur
गोरखपुर शहर। - फोटो : अमर उजाला।
विकास के राह पर गोरखपुर तेजी से दौड़ रहा है। पर्यटन, सड़क, सेहत, यातायात से लेकर शिक्षा तक सभी क्षेत्र में बदलाव साफ दिखाई पड़ रहा है। चार साल पीछे पलट कर देखें तो इस बदलाव को और भी नजदीक से महसूस किया जा सकता है। दो लेन की सड़कें देखते ही देखते कब फोरलेन में बदल गईं, लोगों को पता ही नहीं चला। मेडिकल कॉलेज रोड और गोरखनाथ मंदिर के आसपास के मोहल्लों ही नहीं, शहर के ज्यादातर लोगों को कभी यह नहीं लगता था कि घनी आबादी और भारी ट्रैफिक वाली गोरखनाथ और मेडिकल कॉलेज की सड़कें कभी चौड़ी हो सकेंगी। आज ये दोनों ही सड़कें फोरलेन में बदल चुकी हैं।
Ornamental lights enhance beauty of Gorakhnath temple road in CM City gorakhpur
पैडलेगंज चौराहा। - फोटो : अमर उजाला।
पैडलेगंज से नौसड़ तक की सड़क पहले फोरलेन और अब सिक्स लेन में बदलने जा रही है। सड़कों की सूरत बदलने के बाद अब चौराहों के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का काम चल रहा है। ज्यादातर प्रमुख चौराहों को चौड़ा करने के बाद अब इन्हें चमकाने के लिए कसरत चल रही है।
 
Ornamental lights enhance beauty of Gorakhnath temple road in CM City gorakhpur
आंबेडकर चौराहा - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने आंबेडकर चौराहा, शास्त्री चौराहा और पैडलेगंज चौराहा को रोशन कर दिया है। फसाड और ऑर्नामेंटल लाइटों से निकलने वाली रोशनी से इन चौराहों की खूबसूरती देखते बन रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ornamental lights enhance beauty of Gorakhnath temple road in CM City gorakhpur
गौतम बुद्ध द्वार। - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह धर्मशाला बाजार से गोरखनाथ मंदिर होते हुए एमपी पॉलिटेक्निक तिराहे तक भी खूबसूरत ऑर्नामेंटल लाइटें लगाने का काम जल्द पूरा हो जाएगा। कुछ दूरी तक ये लाइटें जलने भी लगी हैं। इसी तरह लाइटों से की गई पैडलेगंज स्थित बुद्धा द्वार की सजावट देखते ही बन रही है। जल्द ही पैडलेगंज से नया सवेरा तक की सड़क भी ऑर्नामेंटल लाइटों की दूधिया रोशनी से नहा उठेंगी।   
 
विज्ञापन
Ornamental lights enhance beauty of Gorakhnath temple road in CM City gorakhpur
छात्रसंघ चौराहा। - फोटो : अमर उजाला।
सिटी सेंटर बसाने की योजना
जीडीए शहर के बीच में मेट्रो सिटी की तर्ज पर एक सिटी सेंटर बसाने की योजना पर भी काम कर रहा है। इसके लिए महायोजना-2031 में प्रावधान किए जा रहे हैं। इस नए शहर में ग्रुप हाउसिंग, होटल, मॉल, मल्टीप्लेक्स, स्कूल, अस्पताल, पेट्रोल पंप जैसी सभी सुविधाएं मौजूद रहेंगी। कुशीनगर मार्ग पर जगदीशपुर से देवरिया रोड के बीच गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) एक नया शहर बसाने जा रहा है। निजी निवेशकों द्वारा तैयार होने वाली यह सिटी विकास की राह पर सरपट दौड़ रही सीएम सिटी की नई पहचान होगी। करीब 2500 एकड़ में फैले इस शहर में सभी तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। करीब डेढ़ लाख आबादी इसमें बस सकेंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed