फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: गोरखपुर की 'मोहिनी' का यह खास शौक बन गया जुनून, अब पूरा परिवार खुशी के हर मौके पर ऐसे मनाता है जश्न

Sat, 08 Aug 2020 03:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 08 Aug 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur women every occasion of happiness Celebrated by planting saplings
मोहिनी तुली घर संभालने के साथ गार्डेनिंग का शौक भी करती हैं पूरा। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर में एक ऐसा परिवार है, जो खुशी के हर मौके जैसे जन्मदिन, सालगिरह, बच्चे के जन्म, नए काम की शुरूआत आदि का जश्न घर में पौधा लगाकर मनाता है। यह परिवार है गोल्डन गैस एजेंसी के संचालक विवेक तुली का। उनकी पत्नी मोहिनी तुली घर संभालने के साथ ही अपने गार्डेनिंग के शौक को भी बखूबी पूरा कर रही हैं।

gorakhpur women every occasion of happiness Celebrated by planting saplings
मोहिनी तुली ने अपने आवास पर 13 हजार स्क्वायर फीट में तैयार किया है गार्डेन। - फोटो : अमर उजाला।

मोहिनी तुली ने अपने रुस्तमपुर स्थित आवास पर 13 हजार स्क्वायर फीट में गार्डन तैयार किया है। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि वाराणसी में अपने माता-पिता के साथ रहने के दौरान ही उन्हें फूल और पौधों से लगाव हो गया था। वर्ष 1995 में शादी के बाद जब ससुराल आई तो यहां खाली जमीन देखकर गार्डेनिंग के शौक को पूरा करने की लालसा जगी। सास उर्मिला तुली का मार्गदर्शन मिला तो यह शौक धीरे-धीरे जुनून बन गया। अब वह इस काम में इतनी पारंगत हो चुकी हैं कि जैविक खाद से लेकर जैविक कीटनाशक तक खुद घर में ही तैयार करती हैं।

gorakhpur women every occasion of happiness Celebrated by planting saplings
गार्डेन तैयार करने में पारंगत हो चुकी हैं मोहिनी तुली - फोटो : अमर उजाला।

हर बच्चे के नाम से लगाए ताड़ के पौधे
घर में जन्म लेने वाले हर बच्चे के नाम पर परिवार की ओर से एक ताड़ का पौधा गार्डेन में लगाया जाता है। गार्डन में आम, चीकू, नींबू, पपीता, अमरूद, अनार की कई प्रजातियों के पेड़-पौधे मौजूद हैं। पूरे घर के अंदर 500 गमलों का एक से बढ़कर एक कलेक्शन है, जिसमें चाइनीज पॉम, पांच रंगों के गुलाब, चंपा, बैंबो, साइकस, पुदीना, तुलसी समेत 1000 पेड़-पौधे, फूल और कैक्टस मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
gorakhpur women every occasion of happiness Celebrated by planting saplings
मोहिनी के साथ पूरा परिवार खुशी के हर मौके पर पौधा लगाकर मनाते हैं जश्न। - फोटो : अमर उजाला।

प्याज के छिलके से कीटनाशक करतीं हैं तैयार
मोहिनी तुली ने बताया कि पौधों की सुरक्षा के लिए कीटनाशक का छिड़काव जरूरी होता है। इसके लिए वह प्याज के छिलके, नीम की पत्तियों को उबाल कर कीटनाशक तैयार करती हैं। इसके साथ ही केले के छिलके, पेड़ की पत्तियों, सब्जियों और फल के वेस्ट से खाद को घर पर ही तैयार करती हैं। मोहिनी तुली ने पौधे से पौधा तैयार करने का गुर भी सीखा है। इस विधा का इस्तेमाल वह अपने गार्डन के पौधों को विकसित करने के लिए करती हैं।

विज्ञापन
gorakhpur women every occasion of happiness Celebrated by planting saplings
जैविक कीटनाशक तक खुद घर में ही तैयार करती हैं मोहिनी। - फोटो : अमर उजाला।

‘हरियाली के लिए समय निकालना जरूरी’
मोहिनी तुली का कहना है कि भागदौड़ भरी जिंदगी में कुछ समय हरियाली को बनाए रखने के लिए निकाला जाना जरूरी है। सारी सुख-सुविधाएं, रुपये-पैसे पास रहकर क्या होगा, जब साफ हवा के लिए तरसना पड़े। हरियाली मन को सुकून देती है। पौधे भी आपसे बातें करते हैं। जिसे इनसे लगाव हो गया, उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति सचेत करने की जरूरत नहीं पड़ती।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed