गोरखपुर में सोमवार की सुबह तेज धूप के बाद अचानक मौसम ने करवट बदल ली। थोड़ी ही देर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे मौसम एक दम सुहाना हो गया।
2 of 5
gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
इस दौरान आसमान में छाए घने और काले बादलों ने सूर्यदेव को पूरी तरह ढक लिया। जिसके चलते धूप का नामोनिशान नहीं रहा। कुछ ही देर में ही हवाओं में भी ठंडक आ गई, इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई।
3 of 5
gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के ऊपर बने कम दबाव की वजह से एक टर्फ लाइन जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार की ओर से जा रही है।
4 of 5
gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
इसकी वजह से सोमवार को गोरखपुर में भी झमाझम बारिश हुई। इसके अलावा गोरखपुर के ऊपरी वायुमंडल में करीब पांच हजार फीट की ऊंचाई पर एक चक्रवाती हवा भी चल रही है। इसकी वजह से बारिश हो रही है।
5 of 5
gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि शनिवार को भी तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई थी। करीब 64 किलोमीटर की रफ्तार से चली आंधी की वजह से शहर के विभिन्न इलाकों में होर्डिंग-बैनर उखड़ गए थे।