फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gorakhpur Weather: गिरा पारा तो मौसम हुआ सुहाना, आज और कल तेज हवा के साथ हो सकती है झमाझम बारिश

Fri, 29 May 2020 12:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 29 May 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur weather update see latest rainy weather photos, gorakhpur latest weather news
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
भीषण गर्मी और उमस से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। बुधवार को आधी रात के बाद हुई झमाझम बारिश से बृहस्पतिवार को मौसम सुहाना हो गया। अधिकतम तापमान पिछले दो दिन की तुलना में करीब 10 डिग्री लुढ़ककर 32.5 डिग्री पर आ गया।
gorakhpur weather update see latest rainy weather photos, gorakhpur latest weather news
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
पूर्वांचल के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से शुक्रवार और शनिवार को तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं। मई में औसत बारिश 45.2 मिलीमीटर मानी जाती है, लेकिन बुधवार की देर रात बारिश की वजह से मई में कुल बारिश 65.8 मिलीमीटर जा पहुंची।
gorakhpur weather update see latest rainy weather photos, gorakhpur latest weather news
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
सामान्य से करीब 45 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई। इसकी वजह से न सिर्फ न्यूनतम बल्कि अधिकतम तापमान भी लुढ़क गया। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तो अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
gorakhpur weather update see latest rainy weather photos, gorakhpur latest weather news
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बने कम दबाव की वजह से बुधवार को मौसम एकाएक बदल गया। गोरखपुर के ऊपरी वायुमंडल में करीब पांच हजार फीट की ऊंचाई पर एक चक्रवाती हवा भी चल रही है।
विज्ञापन
gorakhpur weather update see latest rainy weather photos, gorakhpur latest weather news
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।
चक्रवाती हवा की वजह से शुक्रवार से लेकर रविवार तक लगातार तीन दिन गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। शुक्रवार को चार से पांच मिलीमीटर तो शनिवार को 13 से 14 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed