फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gorakhpur Weather: अगले सप्ताह से ठंड ढाएगी कहर, कोल्ड-डे के लिए हो जाइए तैयार

Sun, 13 Dec 2020 05:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 13 Dec 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Weather news next week cold will cause havoc with Dense fog in gorakhpur
gorakhpur cold weather - फोटो : अमर उजाला।
दो-तीन दिन से तापमान में आई कमी और कोहरा अगले सप्ताह से और ज्यादा हो सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 20 दिसंबर के बाद न सिर्फ शीत लहर चलेगी बल्कि लगातार कई दिन कोल्ड डे भी होगा। जम्मू-कश्मीर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी शुरू हो गई है। इसका असर जल्द ही मैदान में भी दिखना शुरू हो जाएगा। इससे शीतलहर के अलावा कोल्ड डे की भी संभावना बन रही है।
Gorakhpur Weather news next week cold will cause havoc with Dense fog in gorakhpur
gorakhpur cold weather - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि दिसंबर के बचे दिनों में कम से कम दो से तीन दिन शीतलहर चलेगी तो चार से पांच दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 7 से 8 डिग्री कम रहेगा। यानी चार से पांच दिन कोल्ड डे रहने की संभावना है। 20 दिसंबर के बाद यह बदलाव देखने को मिलेगा। इसके अलावा जनवरी के शुरुआती सप्ताह में भी कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। शुरुआती सप्ताह में चार से पांच दिन शीतलहर के अलावा 10 से 12 दिन तक कोल्ड डे हो सकता है।
Gorakhpur Weather news next week cold will cause havoc with Dense fog in gorakhpur
gorakhpur cold weather - फोटो : अमर उजाला।
कैलाश पांडेय ने बताया कि दिसंबर के बचे हुए दिनों के अलावा जनवरी में भी कोहरे से राहत मिलने की संभावना नहीं है। दिसंबर में जहां 12 से 13 दिन कोहरा होगा। इसमें 7 से 8 दिन घना कोहरा होगा। इसके अलावा जनवरी के महीने में 20 से 23 दिन तक कोहरा रहने की संभावना है। कुल मिलाकर अभी से लेकर जनवरी तक तकरीबन 30 से 32 दिन तक कोहरे वाले हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur Weather news next week cold will cause havoc with Dense fog in gorakhpur
gorakhpur cold weather - फोटो : अमर उजाला।
क्या होते हैं कोल्ड डे और कोल्ड वेव
मैदानी इलाकों में जब दिन का तापमान 16 डिग्री से कम हो जाता है तो इसे कोल्ड डे कहा जाता है। वहीं जब 10 किलोमीटर से ज्यादा की रफ्तार से हवा चलने के साथ ही न्यूनतम तापमान चार डिग्री के आसपास हो जाता है और दिन का तापमान औसत तापमान से लगभग 6.5 डिग्री कम होता है तब इसे शीतलहर यानी कोल्ड वेव कहा जाता है।
विज्ञापन
Gorakhpur Weather news next week cold will cause havoc with Dense fog in gorakhpur
gorakhpur cold weather - फोटो : अमर उजाला।
कोहरे का वर्गीकरण
कोहरा      दृश्यता
घना    200 मीटर से कम
मध्यम    201-500 मीटर
हल्का    500-1000 मीटर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed