फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gorakhpur Flood Update: बाढ़ से 36 हजार से ज्यादा आबादी प्रभावित, 68 गांवों में घुसा पानी

Fri, 31 Jul 2020 02:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 31 Jul 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Weather latest Flood update rapti river Gorakhpur
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर जिले से होकर गुजरने वाली नदियों का जलस्तर लगातार नीचे-ऊपर हो रहा है, फिर भी 68 गांवों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। इन गांवों में बाढ़ का पानी घुसा है। इसमें से 19 गांव पानी से पूरी तरह घिरे हैं। 

Gorakhpur Weather latest Flood update rapti river Gorakhpur
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।

इन गांवों के 36 हजार 595 लोग प्रभावित हैं। 4 लाख 77,334 क्षेत्रफल की फसलों को नुकसान हुआ है। गोरखपुर सदर, कैंपियरगंज, सहजनवां, खजनी और गोला तहसील क्षेत्रों में नुकसान ज्यादा है।

Gorakhpur Weather latest Flood update rapti river Gorakhpur
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।

जंगल कौड़िया विकास खंड के कई गांव रोहिन नदी के पानी से घिरे हैं। सेमरा गांव के लोग परेशान हैं। 12 से ज्यादा घर पानी से घिरे हैं। प्रशासन की तरफ से कोई मदद नहीं दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि कोई सुध लेने वाला नहीं है। यही स्थिति मोहम्मदपुर माफी, गझगांवा, भंडारो और गौराखास की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur Weather latest Flood update rapti river Gorakhpur
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।

उधर, राप्ती नदी खतरे के निशान से ऊपर ही बह रही है। इससे कटान का खतरा है। बांधों पर दबाव है। रैट होल ने भी चुनौती बढ़ाई है। राप्ती नदी कोठा सेमरा तटबंध पर कई स्थानों पर कटान कर रही है। बेलकुर गांव के पास कई जगह रैट होल से पानी का रिसाव हो रहा है। 

विज्ञापन
Gorakhpur Weather latest Flood update rapti river Gorakhpur
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।

केंद्रीय जल आयोग से मिले आंकड़ों के मुताबिक गंडक नदी से 2,18200 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। दूसरी तरफ जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण गोरखपुर की ओर से कहा गया है कि स्थिति नियंत्रण में है। 86 बाढ़ चौकियों पर सारी व्यवस्था की गई है। जिले में छोटी-बड़ी 259 नावें उपलब्ध हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed