{"_id":"6267622be7f121312572a289","slug":"gorakhpur-triple-murder-case-12-year-old-akshay-becomes-an-orphan-after-killing-his-parents-and-sister","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रिपल मर्डर: शादी की खुशियां मनाने आए थे रिश्तेदार, खौफनाक मंजर देख कांप उठा कलेजा, होने वाली दुल्हन भी चाचा के शव से लिपटकर हुई बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपल मर्डर: शादी की खुशियां मनाने आए थे रिश्तेदार, खौफनाक मंजर देख कांप उठा कलेजा, होने वाली दुल्हन भी चाचा के शव से लिपटकर हुई बेहोश
Tue, 26 Apr 2022 01:21 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 26 Apr 2022 01:21 PM IST
विज्ञापन
triple murder in gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के खोराबार थाना इलाके के रायगंज में सोमवार की रात एक तरफा प्यार में युवती और उसके मां-बाप की धारदार हथियार से युवक ने हत्या कर दी। युवती अपने मां-बाप के साथ चचेरी बहन की शादी के मटकोड़वा कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। उधर, हत्या के बाद आरोपी आलोक पासवान खुद ही थाने पहुंच गया और उसने ही तीन हत्या की सूचना दी।
gorakhpur triple murder
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, गामा के भाई रामा के लड़की की शादी थी। वह पुश्तैनी मकान से अलग होकर घर बनवाया था। इस वजह से रात में नए घर से पुराने घर परिवार के साथ ही जा रहा था।
gorakhpur triple murder
- फोटो : अमर उजाला
उधर, पुश्तैनी मकान में कई रिश्तेदार भी जुटे थे। इसी बीच एक साथ तीन हत्या की खबर पहुंचते ही शादी की तैयारियों को छोड़कर लोग दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
gorakhpur triple murder
- फोटो : अमर उजाला
पूरे घर में मातम छा गया। अक्षय बदहवास होकर बेहोश हो जा रहा था। किसी तरह से उसे लोग संभाल रहे थे। वहीं, जिस युवती की शादी है, वह भी बदहवास होकर चाचा के शव से लिपट गई थी। किसे पता था कि रिश्तेदार खुशियां मनाने जुटे हैं, उन्हें मातम का यह मंजर देखना पड़ेगा।
विज्ञापन
gorakhpur triple murder
- फोटो : अमर उजाला
ननिहाल में रहता है आरोपी आलोक
आरोपी आलोक रायगंज स्थित अपने ननिहाल में रहता है। वह मूलरूप से संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद के रैना गांव का रहने वाला है। वह अपने मामा महेंद्र पासवान के घर में रहता था।
आरोपी आलोक रायगंज स्थित अपने ननिहाल में रहता है। वह मूलरूप से संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद के रैना गांव का रहने वाला है। वह अपने मामा महेंद्र पासवान के घर में रहता था।