फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छात्र नेता हत्याकांड में बड़ा खुलासा: इस वजह से हुआ विशाल का कत्ल!... अंतिम बार इनसे हुई थी 56 सेकंड बात

Tue, 19 Nov 2024 12:17 PM IST
शाहरुख खान रोहित सिंह, अमर उजाला, गोरखपुर
रोहित सिंह, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 19 Nov 2024 12:17 PM IST
सार

देवरिया में छात्रनेता विशाल सिंह हत्याकांड में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। हत्याकांड में शाहपुर का रजा और उसके दोस्त सोनू और राहुल अली के नाम भी सामने आए हैं।

विज्ञापन
Gorakhpur Student leader murder case Shahpur boys close friend murdered him when he protested
Gorakhpur Student leader murder - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर में छात्रनेता विशाल सिंह हत्याकांड में सनसनीखेज सुराग मिल रहे हैं। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, शाहपुर के लड़के, विशाल के एक नजदीकी के पीछे पड़े थे। विरोध किया तो उसकी हत्या कर दी गई। इसमें शाहपुर का रजा और उसके दोस्त सोनू और राहुल अली के नाम भी सामने आए हैं।


दोनों दोस्त कौड़ीराम में मीट का धंधा करते हैं। रंजिश से पहले दोनों के विशाल से भी संबंध थे। पुलिस को पता लगा है कि कौड़ीराम में पढ़ाई के दौरान विशाल से सोनू और राहुल अली की दोस्ती रही। रजा उन्हीं के जरिए विशाल के नजदीकी के संपर्क में आया और फिर रंजिश शुरू हो गई। 

उसने सोनू को 50 हजार रुपये भी दिए थे। छात्रनेता विशाल की देवरिया जिले में शनिवार रात चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। सूत्रों ने बताया कि विशाल के किसी करीबी के पीछे गोरखपुर के शाहपुर क्षेत्र के लड़के पड़े हुए थे। 
Gorakhpur Student leader murder case Shahpur boys close friend murdered him when he protested
विशाल सिंह का फाइल फोटो - फोटो : Facebook
विशाल ने रजा को धमकाने के साथ उसकी पिटाई भी की
इसकी जानकारी होने पर विशाल ने आरोपी रजा खान को सख्ती से समझाया। लेकिन, रजा नहीं मान रहा था। इसपर करीब चार माह पहले विशाल ने रजा को धमकाने के साथ उसकी पिटाई भी की। बदला लेने की नीयत से गोरखपुर में विजय चौराहे पर रजा ने भी विशाल के एक दोस्त की पिटाई कर दी। 

पिटाई करने के बाद रजा और उसके साथियों ने विशाल को फोन कर उसे भी देखने और निपट लेने की धमकी दी थी। इस बीच विशाल ने रजा को फिर अपने नजदीकी को परेशान करते पकड़ लिया। तब उसे कमरे में बंद कर न सिर्फ हड़काया बल्कि वीडियो भी बना लिया। 
Gorakhpur Student leader murder case Shahpur boys close friend murdered him when he protested
विशाल सिंह का फाइल फोटो - फोटो : Facebook
बताया जाता है कि उसके बाद मामला खत्म सा लगने तो लगा था, मगर अंदर ही अंदर विशाल से बदला लेने की तैयारी शुरू कर दी गई थी। सूत्रों की मानें तो सोमवार को क्राइम ब्रांच की टीम रजा को देर रात घर से उठाकर ले गई। पुलिस के हाथ ठोस सबूत लग चुके हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur Student leader murder case Shahpur boys close friend murdered him when he protested
विशाल सिंह का फाइल फोटो - फोटो : Facebook
हत्या से पहले राहुल के साथ था विशाल
पुलिस सूक्षों के मुताबिक विशाल को राहुल अली और रजा खान के बीच संबंध की जानकारी नहीं थी। पारिवारिक सदस्य ने बताया कि विशाल रात में करीब साढ़े आठ बजे घर से गेहूं पिसाने चक्की पर गया था। इसी बीच मां ने फोन किया तो उसने बताया कि राहुल भैया के साथ हूं। 15-20 मिनट बाद फोन किया तो विशाल का फोन नहीं उठा। दस मिनट बाद एक राहगीर ने बताया कि विशाल सड़क किनारे पड़ा है। 
 
विज्ञापन
Gorakhpur Student leader murder case Shahpur boys close friend murdered him when he protested
विशाल सिंह का फाइल फोटो - फोटो : Facebook
पिता ने कहा, अंतिम बार मां से 56 सेकंड बात हुई 
पिता विनीत सिंह घटना का जिक्र करते हुए भावुक हो जाते हैं। उन्होंने बताया अंतिम बार मां से विशाल की 56 सेकंड बात हुई थी। विशाल बेहद मिलनसार था। किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि जिसपर विश्वास किया, वो हत्या का कारण बन जाएगा। पुलिस की जांच से परिजन संतुष्ट हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed