अधिकतम तापमान के मामले में गोरखपुर बृहस्पतिवार को मसूरी, शिमला और कुल्लू से भी ठंडा रहा। यही हाल शुक्रवार की सुबह का है। लगातार सातवें दिन सूरज दिखाई नहीं दिए हैं। कुल्लू, मसूरी, शिमला का अधिकतम तापमान क्रमश: 19.6, 13.6 और 15.7 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं, गोरखपुर का तापमान 11.6 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस था। बुधवार की तुलना में दिन और रात दोनों का तापमान बृहस्पतिवार को एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया। गिरे पारे ने अधिकतम तापमान का पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
Gorakhpur Weather News: मसूरी, नैनीताल, शिमला से भी ठंडा रहा गोरखपुर, तस्वीरों में देखें एक झलक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके पहले 12 जनवरी 2018 को अधिकतम तापमान 11 डिग्री पहुंचा था। पहाड़ों से 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सर्द हवाओं ने पूरे दिन कांपने को मजबूर कर दिया। घरों के भीतर भी लोग ठिठुरते रहे। दोपहर में भी रात जैसी ठंडी का एहसास हुआ। वायुमंडल में कोहरे की वजह से लगातार छठें दिन भी सूरज की किरणें धरती तक नहीं पहुंच सकीं।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दो दिनों तक ऐसे ही ठंड बरकरार रहेगी। इसके बाद हल्की बारिश होने की उम्मीद है। इससे आसमान साफ हो सकता है जिससे दिन का तापमान तो चढ़ेगा, मगर न्यूनतम पारा लुढ़कने की वजह से सुबह और रात को ठंड सताती रहेगी। बृहस्पतिवार की सुबह भी कोहरे की चादर लपेटे रही। थोड़ी देर में नीचे की धुंध तो छंट गई लेकिन वायुमंडल में कोहरा बरकरार रहा।
अफगानिस्तान के ऊपर बन रहा एक और पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के मुताबिक अफगानिस्तान के ऊपर एक और पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है जो दो दिन बाद पाकिस्तान होते हुए यहां पहुंचेगा। इसकी वजह से हल्की बारिश होने की उम्मीद है जिससे वायुमंडल में बना कोहरा साफ हो सकता है और सूरज के दर्शन हो सकते हैं।
दिन और रात के तापमान में दो डिग्री का अंतर
बृहस्पतिवार को सर्द पछुवा हवाओं की वजह से शीतलहर की स्थिति बनी रही। दिन और रात के तापमान में सिर्फ दो डिग्री का अंतर रहा।
जिला अधिकतम तापमान
मसूरी 13.6 डिग्री सेल्सियस
नैनीताल 12.5 डिग्री सेल्सियस
कुल्लू 19.6 डिग्री सेल्सियस
शिमला 15.7 डिग्री सेल्सियस