{"_id":"62d8d4c10f80785ebb38a166","slug":"gorakhpur-rainfall-after-monsoon-coming-in-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Rain: गोरखपुर में हुई तेज बारिश, लोगों को गर्मी और सूखे से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Rain: गोरखपुर में हुई तेज बारिश, लोगों को गर्मी और सूखे से मिली राहत
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 21 Jul 2022 03:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
gorakhpur rain
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गोरखपुर में बुधवार सुबह से आसमान में छाए बादलों और कुछ स्थानों पर हुई हल्की बारिश से लोगों को भीषण गर्मी काफी राहत मिली थी लेकिन गुरुवार सुबह हुई बारिश ने पूरे जिले को राहत की दे दी है। खेतों में सूख रही धान की फसल को बारिश ने मानों अमृत दे दिया हो। इस बारिश से किसानों के चेहरे पर मुस्कान आ गई।
बुधवार को अधिकतम तापमान 33.2 और न्यूनतम 27.8 सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह और शाम के समय शहर के बाहरी इलाकों और कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। हालांकि, शहर के ज्यादातर हिस्सों में बादल ही छाए रहे।
2 of 5
gorakhpur rain
- फोटो : अमर उजाला।
शाम को बादलों के घने होने और तेज हवा चलने से बारिश के आसार बने, लेकिन कुछ जगहों को छोड़कर ज्यादातर जगहों पर बादल उमड़-घुमड़कर चले गए। मौसम विशेषज्ञों ने गुरुवार को भी तेज बारिश के आसार जताए थे।
3 of 5
gorakhpur rain
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में इस साल वर्षा रानी ऐसी रूठीं कि 11 वर्षों बाद जनपद में कम पानी बरसा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि तीन दिन बाद सावन शुरू होने वाला है और गर्मी जेठ महीने जैसी पड़ रही है। बारिश नहीं होने से किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। जिन्होंने रोपाई कर दी है, उनके लिए उसकी सिंचाई भारी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
gorakhpur rain
- फोटो : अमर उजाला।
मौसम के जानकारों के अनुसार, आमतौर पर एक से 10 जुलाई के बीच 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो जाती है, लेकिन इस बार जिले में केवल 11 मिलीमीटर बारिश हुई है। इससे पहले, साल 2010 में 17 मिलीमीटर बारिश हुई थी। वहीं, साल 2020 में एक से 10 जुलाई के बीच 203 और 2021 में 109.8 मिलीमीटर बारिश हुई थी।
विज्ञापन
5 of 5
गोरखपुर में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला।
कम बारिश होने से शहर से लेकर देहात तक के लोग परेशान हैं। शहर के लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं, तो देहात में किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। यदि किसी ने रोपाई कर दी है तो उसकी फसल सूखने लगी है। कई किसान सिंचाई करके फसल बचाने की जुगत लगा रहे हैं। किसानों को फसल बचाने के लिए 2500 से 3000 रुपये प्रति एकड़ सिंचाई पर खर्च करना पड़ रहा है। धान के अलावा अन्य फसलों पर भी असर पड़ने लगा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।