फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुरः अंत्येष्टि स्थल पर लगा था बैनर, 'तस्वीरें लेना दंडनीय अपराध है', विवाद हुआ तो हटाए गए

Sun, 02 May 2021 03:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 02 May 2021 03:27 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur nagar nigam remove banner outside crematorium site in gorakhpur
राजघाट पर लगे पोस्टर को हटा दिया गया है। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में आखिरकार नगर निगम प्रशासन ने राप्ती तट स्थित अंत्येष्टि स्थल पर की पर्देदारी को खत्म कर दिया। राप्ती नदी पुल की जाली पर लगाए गए ' अंत्येष्टि स्थल पर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करना दंडनीय अपराध है' लिखे हुए बैनर को हटा दिया। नगर निगम प्रशासन ने सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद इस पर पर्देदारी को खत्म करने का निर्णय लिया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...





 

Gorakhpur nagar nigam remove banner outside crematorium site in gorakhpur
covid19 - फोटो : अमर उजाला।

राप्ती नदी पुल पर से अंत्येष्टि स्थल पर शवों के दाह संस्कार का दृश्य आसानी से दिख जाता है। इन दिनों काफी संख्या में कोरोना संक्रमित शवों का दाह संस्कार होने की वजह से यह दृश्य काफी भयावह भी नज़र आता है। कई लोग अपने मोबाइल से ना सिर्फ फोटो बल्कि वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे थे ।  

 

Gorakhpur nagar nigam remove banner outside crematorium site in gorakhpur
राजघाट पुल पर लगाया गया पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला।

इसको देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने  राप्ती नदी पुल पर के जाली पर ऐसे एक-दो बैनर नहीं, बल्कि कई बैनर लगा दिए थे। बैनर पर लिखा हुआ था कि 'शवदाह गृह पर पार्थिव शरीर का दाह संस्कार हिंदू रीति रिवाज के अनुसार किया जा रहा है। कृपया फोटोग्राफी/ वीडियोग्राफी ना करें। ऐसा करना दंडनीय अपराध है।' नगर निगम प्रशासन के इस कदम का सोशल मीडिया पर काफी विरोध होना शुरू हो गया। इसके बाद शनिवार देर रात नगर निगम ने इन तमाम बैनरों को हटवा दिया। नगर आयुक्त के पीआरओ अजय श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार देर शाम राप्ती नदी पुल के जालियों पर लगाए गए सभी बैनरों को हटवा दिया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur nagar nigam remove banner outside crematorium site in gorakhpur
पीपीई कीट पहनकर दाह संस्कार करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

संक्रमित मरीजों की मौत और आंकड़ों में है काफी फर्क
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो आंकड़ा रोजाना जारी किया जाता है उसमें कोरोनावायरस के संक्रमण की वजह से मौतों की संख्या और अंत्येष्टि स्थल पर नगर निगम की ओर से शवों के दाह संस्कार के लिए जारी टोकन में आठ से 10 गुना का फर्क होता है। वहीं यूपी के श्मशान घाटों से अक्सर ऐसी तस्वीरें और वीडियो आते रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में चिताएं जलती दिखाई रही हैं।

 

विज्ञापन
Gorakhpur nagar nigam remove banner outside crematorium site in gorakhpur
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : amar ujala
रातों रात हटाए बैनर पोस्टर
गोरखपुर नगर निगम ने बैनर लगाकर यह जताने की कोशिश की है अगर आपने यहां पर तस्वीरें ली तो पकड़े जाने पर आपके ऊपर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है. हालांकि, जब इन बैनरों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई और सरकार की आलोचना शुरू हुई। बेतियाहाता के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने भी नगर निगम के इस कदम का पुरजोर विरोध किया था और तत्काल इस पर रोक हटाने की मांग की थी। वहीं सोशल मीडिया पर विरोध होने के बाद नगर निगम प्रशासन ने रातों रात इन बैनरों को हटा दिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed