गोरखपुर शहर का रामगढ़ताल सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। सीएम इसे जुहू चौपाटी के रुप में विकसित कर रहे हैं। वहीं गोरखपुर सदर सांसद रवि किशन सोमवार सुबह रामगढ़ ताल जॉगिंग करने पहुंचे।
2 of 5
रामगढ़ ताल के किनारे बाइक चलाते सांसद रवि किशन।
- फोटो : अमर उजाला।
इस दौरान उन्होंने अपने सुरक्षा गार्डों को पैडलेगंज चौकी पर ही रोक दिया और अपने सहयोगियों के साथ रामगढ़ ताल पर आ गए। उन्होंने वहां स्वच्छता का जायजा लिया, इस दौरान कुछ लोगों ने उन्हें पहचान लिया और सेल्फी लेने लगे।
3 of 5
सांसद रवि किशन।
- फोटो : अमर उजाला।
सांसद रवि किशन ने रामगढ़ ताल के किनारे बाइक चलाया और वहां के टी-स्टॉल पर चाय भी पी। इस दौरान उन्होंने जनसंवाद भी किया, उन्होंने कहा कि गोरखपुर की जनता को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामगढ़ ताल की सौगात दी है, जो कि पर्यटन के रूप में विकसित हो रहा है।
4 of 5
MP Ravi kishan
- फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने कहा कि मैं भी यहां जल्द ही टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए ढेर सारी फिल्मों की शूटिंग करूंगा। साथ ही लोगों को यहां शूटिंग करने के लिए प्रेरित भी कर रहा हूं।
5 of 5
MP Ravi kishan
- फोटो : अमर उजाला।
सांसद रवि किशन ने गोरखपुर की रामगढ़ ताल को मरीन ड्राइव मुंबई से कहीं बेहतर बताया है। साथ ही उन्होंने लोगों ने आग्रह किया कि रामगढ़ ताल को स्वच्छ और सुंदर रखने में अपना सहयोग दें।