कोरोना वायरस को हराने के क्रम में शुक्रवार को गोरखपुर जिला अस्पताल में सांसद रवि किशन ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। साथ ही सांसद ने इसे बेहद सुरक्षित बताते हुए सभी से इसे लगवाने की अपील भी की।
तस्वीरें: सांसद रवि किशन ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, बोले- टीका लगवाना है जरूरी
सांसद रवि किशन ने वैक्सीन लेने के बाद कहा कि टीकाकरण न सिर्फ आपको कोविड-19 से बचाता है, बल्कि सभी के लिए खतरे को कम करता है। मैं सबसे अपील करूंगा कि जल्द से जल्द अपने क्रम के अनुसार टीका लगवाएं। कोरोना वैक्सीन से ही हम कोरोना वायरस से सुरक्षित रह सकते हैं।
वहीं उन्होंने लॉकडाउन लेकर कहा कि लॉकडाउन नहीं लगेगा, अफवाहों से बचे। कोरोना वैक्सीन खत्म नहीं हुई है, बल्कि खपत बढ़ गई है। युद्ध स्तर पर कार्य जारी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में सब लोग सरकार का साथ दें।