इंतजार खत्म हुआ। गोरखपुर में तीन दिवसीय गोरखपुर महोत्सव का आज से शानदार आगाज हो गया। गोरखपुर महोत्सव के अन्तर्गत नुमाईश ग्राउंड में आयोजित स्वामी विवेकानंद एवं महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन मेयर सीताराम जायसवाल ने किया। इस दौरान इजीनियर पी हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश महामंत्री पीके मल्ल ,आंनद शाही व अन्य लोग मौजूद रहे।
2 of 14
दीक्षा भवन में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत गोरखपुर विद्यालय के दीक्षा भवन में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में काफी बच्चों ने प्रतिभाग लिया। दिन भर खेल से लेकर विभिन्न प्रतियोगिताओं का दौर चलेगा तो शाम से लेकर आधी रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मचेगी। आज पहले दिन बॉलीवुड नाइट में मशहूर गायिका अलका याग्निक अपनी मधुर आवाज से समां बांधेगी।
3 of 14
संवाद भवन में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत संवाद भवन में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रतिभाग किया। महोत्सव में बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्गों, सभी के लिए कुछ न कुछ है। किचन के सामान से लेकर ऑटोमोबाइल्स तक के स्टॉल महोत्सव में मिलेंगे तो वहीं बच्चों के लिए अलग किड्स जोन होगा। वे फिल्मों का भी आनंद उठा सकेंगे। महोत्सव परिसर में ही खाने-पीने के लिए फूड जोन होगा। कई राज्यों के शिल्पकार अपने-अपने उत्पादों के साथ महोत्सव में पहुंचे हैं।
4 of 14
एडी मॉल में फिल्म देखने पहुंचे कस्तूरबा और प्राथमिक विद्यालय के बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत एडी मॉल में कस्तूरबा और प्राथमिक विद्यालय के बच्चे फिल्म देखने पहुंचे। और साथ में नगर विधायक डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल, बीएससी बी एन सिंह, विवेक जायसवाल व अन्य शिक्षा विभाग के अधिकारी भी रहे।
5 of 14
विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत गोरखपुर यूनिवर्सिटी के कला संकाय में लगे विज्ञान प्रदर्शनी का एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह व अन्य लोगों ने अवलोकन किया।