फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर महोत्सव में आ रहे हैं तो खबर जरूर पढ़ें, शहर के विभिन्न मार्गों पर भी रहेगा डायवर्जन

Sat, 11 Jan 2020 11:46 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Sat, 11 Jan 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
all important imformation regarding traffic diversion in gorakhpur mahotsav
gorakhpur mahotsav - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर महोत्सव को लेकर शनिवार दोपहर दो बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। महोत्सव में आने वाले पैदल लोगों को मुख्य गेट से इंट्री दिलाई जाएगी। दो पहिया, चार पहिया वाहनों को प्राचीन इतिहास के पास स्थित गेट से अंदर दाखिल कराया जाएगा।


वहीं बगल बने स्टेडियम में वाहनों की पार्किंग होगी। सभी वाहन हिंदी विभाग गेट से ही बाहर निकलेंगे। दीक्षा भवन के पास स्थित गेट से वीआईपी इंट्री होगी। पैदल आने जाने वाले लोग किसी भी रास्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। चार पहिया, दो पहिया वाहन मुख्य गेट की ओर ना सके इसके लिए आयकर, आरटीओ और छात्रसंघ चौराहे के पास ही बैरीकेडिंग करा दी जाएगी।
all important imformation regarding traffic diversion in gorakhpur mahotsav
खेल प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
यूनिवर्सिटी में प्रवेश एवं निकास द्वार
0 प्राचीन इतिहास विभाग गेट से चार पहिया वाहनों का प्रवेश व सभी प्रकार के वाहनों का निकास होगा।
0 दीक्षा भवन स्थित गेट से वीआईपी, बच्चों को लेकर आने वाली बसों का प्रवेश होगा।

ऐसे होगा कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश
0 मंच के पीछे के द्वार से राज्यपाल, मुख्यमंत्री की फ्लीट एवं महोत्सव में भाग लेने वाले कलाकारों आएंगे।
0 मुख्य गेट के सामने स्थित प्रवेश द्वार से सामान्य जनों का प्रवेश होगा।
0 मंच के बगल में स्थित प्रवेश द्वार से विशिष्ट जनों का प्रवेश होगा, गेट नंबर दो से अति विशिष्ट जनों का प्रवेश होगा।
all important imformation regarding traffic diversion in gorakhpur mahotsav
gorakhpur mahotsav - फोटो : अमर उजाला
यहां होगी पार्किंग
0 राज्यपाल, मुख्यमंत्री के फ्लीट वाहन मंच के पीछे खड़े होंगे
0 अति विशिष्ट, विशिष्ट जनों के वाहन क्रीड़ा संकुल के उत्तर तरफ खड़े होंगे।
0 सामान्य जनों के चार पहिया वाहन, स्टॉल के माल वाहक वाहन मिनी स्टेडियम में खड़े होंगे।
0 नागरिकों के दो पहिया वाहन मुख्य गेट के बाएं साइकिल स्टैंड में खड़े होंगे।
0 स्कूली बच्चों की बसें कन्वेंशन हॉल गेट से प्रवेश कर पास में स्थित मैदान में खड़ी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
all important imformation regarding traffic diversion in gorakhpur mahotsav
gorakhpur mahotsav - फोटो : अमर उजाला
इधर से होकर गुजरेंगे भारी वाहन
- लखनऊ, बस्ती की ओर से आने वाली रोडवेज बसें पैडलेगंज, मोहद्दीपुर, विश्वविद्यालय चौराहा होते हुए रोडवेज डिपो जाएंगी
- देवरिया की ओर से आने वाली रोडवेज बसें देवरिया बाईपास से अमर उजाला तिराहा, पैडलेगंज, मोहद्दीपुर, विश्वविद्यालय के रास्ते से जाएंगी
- छात्रसंघ भवन चौराहे से चार पहिया, तीन पहिया वाहन विश्वविद्यालय की ओर नहीं जाएंगे, यह अंबेडकर चौराहा, कैंट चौराहा से जाएंगे।
- आयकर, आरटीओ के तरफ से चार पहिया, तीन पहिया वाहन विश्वविद्यालय की ओर नहीं जाएंगे, इन्हें हरिओम नगर तिराहा, सीटी मॉल की तरफ से भेजा जाएगा।
- विश्वविद्यालय चौराहा से यूनिवर्सिटी की तरफ किसी प्रकार के कामर्शियल वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह सिटी मॉल, मोहद्दीपुर, आरटीओ से जाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed