{"_id":"6ac80dfd9dafa3ba5301eab4","slug":"cow-falls-into-open-drain-cow-catching-team-returns-after-two-and-a-half-hour-wait-for-jcb-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1479312-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: खुले नाले में गिरी गाय, जेसीबी के इंतजार में ढाई घंटे बाद लौटी काऊ कैचिंग टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: खुले नाले में गिरी गाय, जेसीबी के इंतजार में ढाई घंटे बाद लौटी काऊ कैचिंग टीम
Fri, 09 Oct 2026 03:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 09 Oct 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। बरगदवा रोड पर गणेश स्वीट्स के पास मुख्य मार्ग के खुले नाले में गिरी गाय को निकालने पहुंची नगर निगम की काऊ कैचिंग टीम जेसीबी के इंतजार में ढाई घंटे बाद वापस लौट गई। बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे स्थानीय लोगों ने गाय के नाले में गिरने की सूचना नगर निगम को दी थी। टीम के दीपक और छोटू मौके पर पहुंचे और गाय को नाले के भीतर घूमते हुए तलाश लिया।
उन्होंने बताया कि पशु कल्याण अधिकारी डॉ. रोबिन चंद्रा के निर्देश पर टीम पहुंची थी। गाय को बाहर निकालने के लिए नाले का स्लैब हटाना जरूरी था, जिसके लिए जेसीबी की जरूरत थी। सफाई निरीक्षक श्रवण सोनकर को कई बार फोन किया गया, लेकिन जेसीबी नहीं पहुंची। रात 9:30 बजे टीम मौके से वापस लौट गई।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बरगदवा रोड पर कई स्थानों पर नाले खुले पड़े हैं। उनका कहना है कि नगर निगम लगातार नाला ढकने का अभियान चलाने का दावा करता है लेकिन हादसों के बाद भी खुले नालों पर लगाम नहीं लग रहा है।