फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर: धूमधाम से निकाली गई शोभा यात्रा, रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, देखें दिनभर की हलचल

Sun, 15 Mar 2020 07:37 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Sun, 15 Mar 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur latest news, gorakhpur real time update, 15 march latest news, gorakhpur latest update
शोभा यात्रा में शामिल लोग। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के हनुमान प्रसाद पोद्दार की 49वीं तिरोधान तिथि पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन गीता वाटिका परिसर से धूमधाम से प्रभात फेरी, नगर कीर्तन, शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओम की भीड़ शामिल हुई।  


देखें आज के रियल टाइम अपडेट...
gorakhpur latest news, gorakhpur real time update, 15 march latest news, gorakhpur latest update
health camp - फोटो : अमर उजाला
जटाशंकर गुरुद्वारा और गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में 50वें रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को धर्मशाला पुलिस चौकी के सामने किया गया। खून की कमी से किसी की जान न जाए, इस खातिर लोग कैंप में आए और मानवता की मिसाल पेश की। इस दौरान 22 महादानियों ने रक्तदान किया। अमर उजाला फाउंडेशन का शिविर के आयोजन में विशेष सहयोग रहा।
 
जटाशंकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जसपाल सिंह ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। महादानियों के स्वागत, पंजीकरण, जांच आदि की औपचारिकता पूरी कराने के बाद गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय ब्लड बैंक के कर्मचारी उन्हें महादान के लिए ले गए। रक्तदान के बाद दाताओं को अल्पाहार दिया गया। महादानियों ने ब्लड बैंक के रजिस्टर में मोबाइल नंबर दर्ज कराया और जरूरत के वक्त स्वैच्छिक रक्तदान का भरोसा दिया।

पंजाबी अकादमी के सदस्य जगनैन सिंह नीटू ने कहा कि हमारे गुरुओं ने सीख दी है, भेदभाव नहीं करना चाहिए। शिविर में सभी वर्ग के लोग शामिल हुए। जसपाल सिंह ने कहा कि हर महीने गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाता है। इस अवसर पर गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय ब्लड बैंक के डॉ. जेके मिश्रा की अगुवाई में नोडल अफसर राजीव तिवारी, विकास मिश्र, आदित्य शुक्ल आदि मौजूद रहे।
gorakhpur latest news, gorakhpur real time update, 15 march latest news, gorakhpur latest update
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
सत्यम लान में गोरखपुर डिवीजन इंश्योरेंस एम्पलाइज यूनियन के 25 महाधिवेशन में शामिल राजीव निगम, ताहीर अली, अजय सिंह, रुपेश पांडेय, ओपी सिंह, पीके शर्मा, एस एन राय।
विज्ञापन
विज्ञापन
gorakhpur latest news, gorakhpur real time update, 15 march latest news, gorakhpur latest update
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
कृष्ण लान में बसपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ बलिराम को माला पहानकर स्वागत करते साथ में सुरेश कुमार गौतम,वीरेंद्र पांडेय, राधेश्याम भारती, सुरेशचंद्र भारती व अन्य।
विज्ञापन
gorakhpur latest news, gorakhpur real time update, 15 march latest news, gorakhpur latest update
पंजाबी सेवा समिति की ओर से हुआ रक्तदान शिविर आयोजन - फोटो : अमर उजाला
पंजाबी सेवा समिति की ओर से निशुल्क चिकित्सा और रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को मोहद्दीपुर गुरुद्वारा में हुआ। इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम ने 400 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण करने के साथ ही उन्हें जरूरी दवाएं भी प्रदान कीं।

शिविर की शुरुआत समाज के वरिष्ठ अभिभावक मक्खन लाल आनंद और सरदार महेंद्र कोहली की ओर से हुई। इसके बाद डॉ. राजेंद्र राय, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. अनिल श्रीवास्तव, डॉ. वीरेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. हरीश अरोरा ने शिविर में आए लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और कोरोना वायरस से बचाव के बारे में उन्हें बताया। कहा कि कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है।

केवल सतर्क रह कर के भी इससे निपटा जा सकता है। उन्होंने कहा कि किसी से भी हाथ न मिलाएं और कम से कम 20 सेकेंड तक अपने हाथों को धुलें। इस मौके पर पंजाबी सेवा समिति के अध्यक्ष राजेश साहनी, सुरेंद्र सुरी, हेमंत चोपड़ा, सरदार मनमोहन सिंह, महेश आनंद, तोशिबा आनंद, प्रवीन सुरी, जयपाल कोहली, अमित कोहली, सरदार मनी सिंह आदि मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed