फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चौरीचौरा के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर किया गया याद, देखें आज की दिनभर की हलचल

Tue, 04 Feb 2020 09:26 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Tue, 04 Feb 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur latest news, gorakhpur real time news, daily news gorakhpur, 04 february news gorakhpur
चौरीचौरा के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर किया गया याद। - फोटो : अमर उजाला
चौरीचौरा।  4 फरवरी 1922 के अमर शहीदों की याद में मंगलवार को शहीद स्मारक चौरीचौरा के प्रांगण में चौरीचौरा दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजन एवं संयोजक रामनारायण त्रिपाठी रहे। इस दौरान शहीद स्मारक परिसर में उपस्थित सभी अतिथियों ने तिरंगे को सलामी दी और शहीद स्थल पर पुष्प अर्पित करके अमर शहीदों को याद किया। क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक संगीता यादव ने कहा कि प्रयास किया जाएगा कि यह स्थान शिक्षा का हब बने। जिन लोगों को भी सेनानी पेंशन नहीं मिल रहा है, प्रयास करूंगी की उनको पेंशन मिले। संयोजक राम नारायण त्रिपाठी के अनुरोध पर विधायक ने परिसर में बाग उद्यान लगाने का भी आश्वासन दिया। गोरखपुर विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि इस क्रांतिकारी धरती को राष्ट्रीय फलक पर ले जाने का कार्य किया जाएगा।

अंत में आयोजक समिति के सदस्य राकेश त्रिपाठी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर एसडीएम चौरीचौरा अर्पित गुप्ता, तहसीलदार रत्नेश त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी रचना मिश्रा, खंड विकास अधिकारी आनंद कुमार गुप्ता, चेयरमैन सुनीता गुप्ता, ज्योति प्रकाश गुप्ता, ईश्वरचंद जायसवाल, सतेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।

चौरीचौरा कांड: 23 पुलिसवालों को जिंदा जला लिया 11 की मौत का बदला, 19 को हुई फांसी


देखें आज की दिनभर की हलचल

विजयंती को हराकर स्टार चैलेंजर्स ने पकड़ी फाइनल की राह

gorakhpur latest news, gorakhpur real time news, daily news gorakhpur, 04 february news gorakhpur
रेलवे क्रिकेट ग्राउंड में मैच खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
जिला क्रिकेट लीग के तहत खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में स्टार चैलेंजर्स ने विजयंती क्लब को 28 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया है।

रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर हुए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टार चैलेंजर्स ने सात विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए। बल्लेबाजी में राहुल जॉनसन ने सर्वाधिक 94 रन बनाए। समीर ने 25 और रामाशीष ने 24 रन बनाए। विजयंती की ओर से गेंदबाजी में आशुतोष ने दो, धैर्य, विशाल, फरहान व सिद्धार्थ ने एक-एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी विजयंती क्रिकेट क्लब नौ विकेट के नुकसान पर 195 रन ही बना सकी। बल्लेबाजी में रिषभ ने 41, हिमांशू ने 33 और अंशुमान ने 27 रन बनाए। गेंदबाजी में स्टार चैलेंजर्स की ओर से रामाशीष ने तीन विकेट चटकाए। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्रिकेटप्रेमी मौजूद रहे।

नई व्यवस्था से नाराज हैं गोरखपुर समेत पूरे प्रदेश के स्टांप वेंडर

gorakhpur latest news, gorakhpur real time news, daily news gorakhpur, 04 february news gorakhpur
विरोध प्रदर्शन करते ऑल यूपी स्टांप वेंडर एसोसिएशन के लोग। - फोटो : अमर उजाला
ऑल यूपी स्टांप वेंडर्स एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को जिले भर के स्टांप विक्रेताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। वेंडरों ने गोलघर से टॉउनहाल तक जुलूस निकाला और ई-स्टांप की बिक्री करने वाली कंपनी स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन के विरोध में नारे लगाए।

इस दौरान प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि सरकार की नई व्यवस्था के तहत स्टांप पेपर के मांग पत्र पर रोक लगा दी गई है। आशंका है कि भविष्य में जल्द ही स्टांप पेपर की बिक्री बंद भी कर दी जाएगी। अब सभी स्टांप वेंडर को स्टॉक होल्डिंग के अधीन ई-स्टैंपिंग करने का काम एजेंट बनकर करना होगा जिससे उन्हें नुकसान होगा। बताया कि वर्तमान में ट्रेजरी के द्वारा प्रति लाख के स्टांप क्रय करने पर एक हजार रुपये कमीशन के तौर पर मिलते थे। मगर स्टॉक होल्डिंग कंपनी प्रति लाख पर 115 रुपये कमीशन देगी जो वर्तमान व्यवस्था से 88 फीसदी कम है।

उन्होंने कहा कि छह जनवरी को प्रदेश कार्यकारिणी के पांच सदस्यों का एक दल इस समस्या को लेकर अपर स्टांप आयुक्त और स्टॉक होल्ंिडग कॉर्पोरेशन के लखनऊ शाखा के उच्चाधिकारियों से मिला था। उन्होंने आश्वासन भी दिया मगर एक महीने बाद भी कोई सार्थक वार्ता नहीं हुई। इसी वजह से उन्हें सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होना पड़ा। जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने चेताया कि नई व्यवस्था लागू हुई तो स्टांप वेंडर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

प्रदर्शन करने वालों में जैनुल हसन, विनोद गौड़, सरवन, कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, रामबहादुर पांडेय, दिनेश मिश्र, दुर्गेश जायसवाल, धर्मेंद्र गुप्ता, राघव, शंभू प्रसाद, संजय हीरालाल, लईक अहमद, अरुण कुमार श्रीवास्तव, गोपाल वर्मा, वंशीधर कुमार समेत कई वेंडर शामिल रहे।

रजिस्ट्री कार्यालय की आय प्रभावित
स्टांप वेंडरों की हड़ताल की वजह से शहर के दो उप निबंधन कार्यालय समेत पांच कार्यालयों पर रोज की तुलना में संपत्ति की रजिस्ट्री कम हुई जिससे आय प्रभावित हुई। स्टांप नहीं मिलने की वजह से कई लोग निबंधन कार्यालय से वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैरम में संदीप और तृप्ति ने मारी बाजी

gorakhpur latest news, gorakhpur real time news, daily news gorakhpur, 04 february news gorakhpur
कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
डेलीगेसी की ओर से आयोजित हुई 12 दिवसीय इंडोर गेम प्रतियोगिता
गोरखपुर विश्वविद्यालय के सेंट्रल जोन डेलीगेसी की ओर से आयोजित कैरम प्रतियोगिता के बालक वर्ग में एमए द्वितीय वर्ष के संदीप कुमार राव ने बाजी मारी है। दूसरा स्थान एमए द्वितीय सेमेस्टर के मो. शाद और तीसरा स्थान शोध छात्र मो. आसिम ने हासिल किया। बालिकाओं में एमएससी द्वितीय सेमेस्टर की तृप्ति जायसवाल प्रथम, एमए द्वितीय सेमेस्टर की अंजली श्रीवास्तव द्वितीय, एमए द्वितीय सेमेस्टर की शायबा अफजाल तृतीय स्थान पर रहीं। 76 प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया था।

टेबल टेनिस बालक एकल वर्ग के मुकाबले में बीए तृतीय वर्ष के अभिषेक चौरसिया, बीए द्वितीय वर्ष के अभिमन्यु यादव,  बीए द्वितीय वर्ष के अभिलाष मिश्र क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। युगल वर्ग में अभिषेक चौरसिया और नीतीश यादव की जोड़ी अव्वल रही। बालिकाओं के एकल वर्ग में तृप्ति जायसवाल प्रथम, दृष्टि केसवानी द्वितीय, स्निग्धा चटर्जी तृतीय स्थान पर रहीं। युगल मुकाबले में अंजली और स्निग्धा चटर्जी ने बाजी मारी। इस मौके पर प्रो. सुधीर कुमार श्रीवास्तव, डॉ. विजय चहल, डॉ. सुधाकर लाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
gorakhpur latest news, gorakhpur real time news, daily news gorakhpur, 04 february news gorakhpur
प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना अभियान के तहत सदस्यता अभियान चलाते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान के तहत चेतना तिराहे पर सदस्यता अभियान चलाते कार्यकर्ता।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed