फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Amarnath Yadav to teach moves to Indian wrestlers at the Asian Games.

Gorakhpur News: एशियन गेम्स में अमरनाथ यादव सिखाएंगे भारतीय पहलवानों को दांव

Fri, 25 Sep 2026 03:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
Amarnath Yadav to teach moves to Indian wrestlers at the Asian Games.
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के कोच अमरनाथ यादव को आगामी एशियन गेम्स में सीनियर भारतीय कुश्ती टीम के फ्रीस्टाइल पहलवानों को प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी मिली है। यह प्रतियोगिता जापान के नागोया में 30 सितंबर से शुरू होगी। अमरनाथ तीसरी बार किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में सीनियर भारतीय टीम के साथ कोच की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन

अमरनाथ यादव वर्तमान में गोरखपुर स्थित यांत्रिक रेल कारखाने में कार्यरत हैं। उन्होंने पहले सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में भी अपनी सेवाएं दी हैं। वे रेलवे कोच चंद्र विजय सिंह के शिष्य हैं। उन्होंने इससे पहले अंडर-23 भारतीय कुश्ती टीम को भी प्रशिक्षण दिया है। चंद्र विजय सिंह ने कहा कि अमरनाथ का भारतीय टीम के कोच के रूप में चयन गोरखपुर के लिए गौरव की बात है। अमरनाथ स्वयं भी अपने समय के बेहतरीन पहलवान रहे हैं। लखनऊ में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में पहलवानों की तैयारी अच्छी रही है। टीम एशियन गेम्स में बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी तरह तैयार है। उनकी इस उपलब्धि से गोरखपुर और पूर्वांचल के खेल जगत में उत्साह है। स्थानीय खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि उनके मार्गदर्शन में भारतीय पहलवान एशियन गेम्स में पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed