रेलवे प्रशासन ने 02511/02512 गोरखपुर-कोच्चुवेली-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन की रेक संरचना एवं आवृत्ति में तथा 02589/02590 गोरखपुर-सिकंदराबाद-गोरखपुर एवं 02591/02592 गोरखपुर-यशवंतपुर-गोरखपुर की रेक संरचना में संशोधन किया है।
यात्रीगण कृपया ध्यान दें: सप्ताह में तीन दिन चलेगी गोरखपुर-कोच्चुवेली स्पेशल ट्रेन, कई ट्रेनों का बदला शेड्यूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी सीपी चौहान ने बताया कि 02511 गोरखपुर-कोच्चुवेली स्पेशल 11 अप्रैल से सप्ताह में दो दिनों के स्थान पर सप्ताह में तीन दिन प्रत्येक बृहस्पतिवार, शुक्रवार एवं रविवार को चलाई जाएगी। इसी प्रकार 02512 कोच्चुवेली-गोरखपुर स्पेशल 14 अप्रैल से सप्ताह में दो दिन के स्थान पर सप्ताह में तीन दिन प्रत्येक बुधवार, रविवार एवं मंगलवार को चलाई जाएगी। ट्रेन में एसएलआर के दो, साधारण द्वितीय श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी के 11, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के पांच कोच सहित कुल 23 कोच लगाए जाएंगे। 02589 गोरखपुर-सिकंदराबाद स्पेशल में 14 अप्रैल से, 02590 सिकंदराबाद-गोरखपुर स्पेशल में 15 अप्रैल से, 02591 गोरखपुर-यशवंतपुर स्पेशल में 10 अप्रैल से तथा 02592 यशवंतपुर-गोरखपुर स्पेशल में 12 अप्रैल से संशोधित संरचना के अनुसार एसएलआरडी के दो, साधारण द्वितीय श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी के 11, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के पांच कोच सहित कुल 23 कोच लगाए जाएंगे।
25 व 26 को मऊ से संचालित होगी कृषक स्पेशल
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर मऊ-पिपरीडीह के बीच समपार संख्या 02 ‘सी‘ पर अंडरपास निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसकी वजह से 28 मार्च की जगह अब 26 मार्च को यातायात ब्लॉक लिया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि 27 मार्च के स्थान पर अब 25 मार्च को लखनऊ जंक्शन से चलने वाली 05008 लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी कृषक स्पेशल ट्रेन मऊ स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी। 28 मार्च के स्थान पर 26 मार्च को वाराणसी सिटी से चलने वाली 05007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. कृषक स्पेशल ट्रेन मऊ स्टेशन से चलाई जाएगी। इसी प्रकार 04005 सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल वाराणसी मंडल पर 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
तीन ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव
गोरखपुर रेलवे प्रशासन ने तीन ट्रेनों के विभिन्न स्टेशनों पर आने व जाने के समय में बदलाव किया है। यशवंतपुर से आठ अप्रैल से चलने वाली 05024 यशवंतपुर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन अब कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर सुबह 11.30 बजे पहुंचकर 11.35 बजे छूटेगी। इसी प्रकार लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 13 अप्रैल से चलने वाली 05017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल शंकरगढ़ स्टेशन पर सुबह 6.09 बजे पहुंचकर सुबह 6.10 बजे छूटेगी। पुणे से 20 मार्च से चलने वाली 02031 पुणे-गोरखपुर स्पेशल पुणे से अपराह्न 3.45 बजे प्रस्थान करेगी तथा अहमदनगर स्टेशन पर शाम 6.25 बजे पहुंचकर 6.27 बजे छूटेगी।
गोरखपुर रेलवे प्रशासन ने होली में यात्रियों की सुविधा के लिए 04050/04049 -आनंद विहार टर्मिनस त्योहार स्पेशल को गोरखपुर के रास्ते चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इस गाड़ी से यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 से बचाव के लिए दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।
04050 आनंद विहार टर्मिनस-कामाख्या त्योहार स्पेशल 19 एवं 26 मार्च शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनस से रात 11.45 बजे चलेगी। यह यात्रा के दूसरे दिन गोंडा, मनकापुर, बस्ती होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी। वहां से अपराह्न 3.05 बजे छूटकर सीवान, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, खगड़िया होते हुए तीसरे दिन कामाख्या अपराह्न 3.30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 04049 कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल 23 एवं 30 मार्च मंगलवार को कामाख्या से सुबह 05.35 बजे चलेगी और दूसरे दिन गोरखपुर से रात 2.40 बजे छूटकर आनंद विहार टर्मिनस शाम 6.15 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के दो , वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के छह, शयनयान श्रेणी के सात, साधारण द्वितीय श्रेणी के चार तथा लगेज सह जनरेटर यान के दो कोच सहित कुल 21 कोच लगाए जाएंगे।