फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर कांड में नया खुलासा: फंडिंग कर जिहाद की नर्सरी तैयार कर रहा था मुर्तजा, एसटीएफ को मिले चौंकाने वाले सबूत

Thu, 07 Apr 2022 09:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 07 Apr 2022 09:11 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Gorkhnath Mandir Attack Murtaza was preparing the nursery of Jihad by funding foreign sim was bought with dollars
Gorakhnath Mandir Attack - फोटो : अमर उजाला
गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों पर जानलेवा हमला करने का आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी जिहाद की नर्सरी तैयार कर रहा था। पुलिस की गिरफ्त में आने से पहले तक मुर्तजा ने कई बैंक खातों में रुपये भेजकर फंडिंग मुहैया कराई थी। यह तथ्य सामने आने के बाद एजेंसियों ने जांच तेज कर दी है। यह भी पता चला है कि मुर्तजा ने डालर से विदेशी सिम खरीदा था, जिसका इस्तेमाल वह प्रतिबंधित वेबसाइट्स को सर्च करने में किया करता था। उधर, मंगलवार रात में ही कोर्ट से वारंट बी और रिमांड हासिल कर एटीएस की टीम मुर्तजा को लेकर लखनऊ चली गई है। लखनऊ में ही पूछताछ चल रही है। जानकारी के मुताबिक, मुर्तजा के पकड़े जाने के बाद से ही एटीएस, एसटीएफ और पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रतिदिन इसके बारे में चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। एटीएस और एसटीएफ के सूत्रों के मुताबिक, जांच में पता चला है कि डालर का इस्तेमाल कर मुर्तजा ने विदेशी सिम खरीदा था।
Gorakhpur Gorkhnath Mandir Attack Murtaza was preparing the nursery of Jihad by funding foreign sim was bought with dollars
आरोपी मुर्तजा - फोटो : अमर उजाला
इसकी मदद से ही वह प्रतिबंधित वेबसाइट पर सर्च कर जिहादी वीडियो देखा करता था। मुर्तजा के पास से नेपाली करेंसी के साथ डालर भी मिला है। यह भी सामने आया है कि कई खातों में वह रुपये भेजा करता था। 
Gorakhpur Gorkhnath Mandir Attack Murtaza was preparing the nursery of Jihad by funding foreign sim was bought with dollars
पुलिस हिरासत में आरोपी मुर्तजा - फोटो : अमर उजाला
नौकरी के दौरान जो भी पैसे जुटाए, उसे जिहाद की नर्सरी तैयार करने में ही खर्च कर दिया है। नेपाल के बैंक खातों के जरिए करीब आठ लाख रुपये सीरिया के अलग-अलग बैंक खातों में भेजे गए हैं। नेपाल के अलावा विदेशों में उसके खाते संचालित होने की खबर पर जांच तेज कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur Gorkhnath Mandir Attack Murtaza was preparing the nursery of Jihad by funding foreign sim was bought with dollars
Gorakhnath Mandir Attack - फोटो : अमर उजाला
यह हुआ था 
गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों पर तीन अप्रैल की शाम सवा सात बजे के करीब एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया था।
विज्ञापन
Gorakhpur Gorkhnath Mandir Attack Murtaza was preparing the nursery of Jihad by funding foreign sim was bought with dollars
मुर्तजा से बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला
आरोपी को मौजूद लोगों की मदद से पुलिस ने पकड़ लिया था। उसकी पहचान पार्क रोड, सिविल लाइंस स्थित निवासी मुर्तजा अब्बासी के रूप में हुई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed