फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बारिश ने छीनी खुशियां: मदरसे से घर लौट रही बच्ची नाले में गिरी, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम; 200 मीटर दूर बहकर चली गई

Tue, 12 Aug 2025 11:29 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 12 Aug 2025 11:29 AM IST
सार

लाला टोली आगा मस्जिद निवासी अनीश अंसारी की बेटी आफरीन (10), भाई अरमान के साथ सोमवार को दोपहर दो बजे मदरसा में पढ़ने गई थी। मदरसे के पास नगर निगम की ओर से नाले का निर्माण किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले पर जगह-जगह स्लैब नहीं डाले गए हैं। शाम को हुई तेज बारिश के बाद सड़क पर पानी भर गया।

विज्ञापन
Waterlogging due to rain water in Gorakhpur, girl dies after drowning in a drain news in hindi
आफरीन की मौत के बाद बेहोश हुई मां और रोता हुआ भाई अरमान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
 तिवारीपुर थाना क्षेत्र के टीले वाली मस्जिद के पास सोमवार की शाम एक 10 वर्षीय बच्ची पैर फिसलने से नाले में गिर गई। वह मदरसे से घर लौट रही थी। बच्ची नाले में बहते हुए 200 मीटर दूर घोसीपुर पहुंच गई।
Waterlogging due to rain water in Gorakhpur, girl dies after drowning in a drain news in hindi
निर्माणाधीन खुला नाला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्थानीय लोगों ने निकाला और जिला अस्पताल ले गए लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर, पिता ने तिवारीपुर थाने में तहरीर देकर नगर निगम के ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

 
Waterlogging due to rain water in Gorakhpur, girl dies after drowning in a drain news in hindi
निर्माणाधीन नाली का खुला नाला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी के अनुसार, लाला टोली आगा मस्जिद निवासी अनीश अंसारी की बेटी आफरीन (10), भाई अरमान के साथ सोमवार को दोपहर दो बजे मदरसा में पढ़ने गई थी। मदरसे के पास नगर निगम की ओर से नाले का निर्माण किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले पर जगह-जगह स्लैब नहीं डाले गए हैं। शाम को हुई तेज बारिश के बाद सड़क पर पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Waterlogging due to rain water in Gorakhpur, girl dies after drowning in a drain news in hindi
मृतक बच्ची आफरीन के घर के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसकी वजह से वहां से गुजरने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। इसी दौरान पढ़ाई के बाद निकली आफरीन भाई के साथ घर की तरफ जा रही थी। मस्जिद से कुछ ही कदम दूरी पर पानी में उसका पैर फिसल गया। वहां पर नाला खुला था जिसमें वह गिर गई। बहन को गिरते देख भाई ने चिल्लाना शुरू किया तो आसपास मौजूद लोग वहां पहुंचे।
विज्ञापन
Waterlogging due to rain water in Gorakhpur, girl dies after drowning in a drain news in hindi
इलाहीबाग में हुआ जलभराव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इतने देर में वह बहते हुए 200 मीटर दूर चली गई। लोगों ने उसे नाले से बाहर निकाला तब तक पिता आ गए। उसे लेकर जिला अस्पताल गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बच्ची के परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव जिला अस्पताल पहुंचे।

उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही मुख्यमंत्री राहत कोष से मुआवजा दिलाने के लिए एसडीएम को निर्देशित किया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed