{"_id":"67ee42ac691ef66b1c04c5d2","slug":"gorakhpur-double-murder-daughter-cried-for-help-killers-didnt-stop-key-arrest-made-up-crime-news-in-hindi-2025-04-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Murder: मां और बहन को बचाने के लिए चिल्लाती रही खुशबू, कातिलों ने एक न सुनी; बेटी ने दी ये चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Murder: मां और बहन को बचाने के लिए चिल्लाती रही खुशबू, कातिलों ने एक न सुनी; बेटी ने दी ये चेतावनी
Thu, 03 Apr 2025 02:43 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 03 Apr 2025 02:43 PM IST
सार
Gorakhpur Crime News: गोरखपुर डबल मर्डर मामले में पुलिस कोटेदार के परिवार का मोबाइल ले गई। पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है। तहसील प्रशासन भी सक्रिय है, जमीन की नाप-जोख की है।
विज्ञापन
Gorakhpur Double Murder
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के चौरीचौरा डबल मर्डर केस में मंगलवार को कोटेदार के बेटे संजय उर्फ शैलेंद्र को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भिजवा दिया। अब पुलिस उसके परिवार में पत्नी, बहन और मां का मोबाइल भी साथ ले गई है। संजय के मोबाइल में भी कोई साक्ष्य नहीं मिला है। अब परिवार के मोबाइल व कॉल डिटेल की पुलिस जांच कर रही है।
पीड़ित परिवार
- फोटो : संवाद
कुछ हिस्से पर परिवार ने किया है अतिक्रमण
राजस्व टीम के मुताबिक, भूमि के कुछ हिस्से पर इस परिवार ने अतिक्रमण कर रखा है और शेष का सहन के रूप में प्रयोग कर रहे हैं। नायब तहसीलदार संजय सिंह ने कोटेदार के परिवार के लोगों से कहा कि नवीन परती की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटा लें, वरना विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान घर पर केवल संजय की मां और बहन मौजूद थीं। संजय की पत्नी कहीं बाहर निकली थीं। वहीं कोटेदार पिता सरजू और भाई सुरेंद्र हत्या का आरोप लगने के बाद से ही घर से भागे हुए हैं।

बेटी खुशबू
- फोटो : अमर उजाला
मां और बहन को बचाने के लिए चिल्लाती रही खुशबू
चौरीचौरा थाना क्षेत्र के शिवपुर चकदहा गांव में शनिवार देर रात पूनम (45) और उसकी बेटी अनुष्का (13) की गड़ासे से हमला कर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय बगल के कमरे में बड़ी बेटी खुशबू मौजूद थी। खुशबू के मुताबिक, उसका कमरा बाहर से बंद कर दिया गया था। अंदर से वह मां और बहन को बचाने के लिए चिल्ला रही थी। इसके बाद बुआ और पुलिस को कॉल कर सूचना दी। पुलिस आई फिर दरवाजे की कुंडी को खोलकर उसे बाहर निकाला था। खुशबू की तहरीर पर चौरीचौरा पुलिस ने मुख्य आरोपी के रूप में संजय उर्फ शैलेंद्र, उसके पिता कोटेदार सरजू, भाई सुरेंद्र और दो अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया।

मृतक महिला का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
किसने जलाया कपूर, गांव में होती रही चर्चा
शिवपुर चकदहा गांव में बुधवार को दिनभर गांव के मंदिर पर कपूर जलाने की चर्चा होती रही। ग्रामीणों का कहना है कि मां-बेटी का अंतिम संस्कार रविवार को हुआ था। उसी रात में गांव के बाहर घेवा देवी स्थान पर दो किलो कपूर जलाया गया है। यह चर्चा होने के बाद पुलिस भी अब कपूर जलाने वाले अज्ञात की तलाश में जुट गई है। ऐसा माना जा रहा है कि इसका हत्या से भी तार जुड़ा हो सकता है।

घर के पीछे छानबीन करती पुलिस
- फोटो : संवाद
पूनम के घर के आसपास पुलिस ने की छानबीन
गांव में पुलिस टीम ने बुधवार को भी पूनम के घर के आसपास छानबीन की। घर के पीछे से खेत के रास्ते कुछ दूर जाकर पुलिस टीम काफी देर तक रुकी रही। वहीं दो जातियों का मामला होने की वजह से बुधवार को भी गांव में पीएसी तैनात रही।