टीवी जगत का चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर गोरखपुर के लाल ज्वाला जीत सिंह पहुंच गए हैं। वे नासिक में कस्टम में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपनी पत्नी को प्रपोज करते हुए आई लव यू कहा है। इसके पीछे की कहानी बहुत दिलचस्प है।
2 of 5
jwala jeet singh kbc
- फोटो : अमर उजाला।
ज्वाला जीत सिंह का परिवार गोरखपुर शहर के बिछिया सिंहासनपुर में रहता है। यहां इनके पिता सुनील कुमार सिंह 26वीं वाहिनी पीएसी में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात रहे हैं। उनकी मां इंदू देवी गृहिणी हैं। 2011 में इनकी शादी नीलू सिंह से हुई थी। इसके पहले ही वह 2009 में नासिक में कस्टम विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर पोस्टिंग पा चुके थे। केबीसी में इनका चयन मोबाइल पर कंप्यूटराइज्ड सवाल-जवाब का कई दौर के बाद हुआ था।
3 of 5
jwala jeet singh kbc
- फोटो : अमर उजाला।
इन दिनों ज्वाला जीत सिंह गोरखपुर में अपने घर पर हैं। वे दिवाली की छुट्टियों पर यहां आए हुए हैं। ज्वाला जीत ने बताया कि वह कार्यक्रम में जाने से पहले बहुत डरे हुए थे। ऐसे में अमिताभ बच्चन ने उन्हें हिम्मत दी। अमिताभ बच्चन के कहने पर ही वह इतने सहज हो गए कि हॉट सीट से ही पत्नी को आई लव यू कह दिया।
4 of 5
jwala jeet singh kbc
- फोटो : अमर उजाला।
इस बात को लेकर नीलू ने बताया कि केबीसी के मंच तक जाना जैसे सपना पूरा करने जैसे हैं। उन्होंने बताया कि उनके पति ने आज तक कभी प्रपोज नहीं किया है। ऐसे में अमिताभ ने बातों ही बातों में इनसे प्रपोज करा दिया।
मूल रूप से लार, देवरिया के रहने वाले ज्वाला जीत सिंह की प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक उनकी पढ़ाई गोरखपुर में ही पूरी हुई है। उनके पिता ने बताया कि केबीसी के मंच पर बेटे को देखकर बड़ी खुशी मिली। यह पल कभी नहीं भूलेगा।