फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो नर्तकी के साथ दरिंदगी: बड़ी हस्तियों, असलहों और गाड़ियों का रौब... ये भी हैं आरोपी डॉक्टर के शौक

Wed, 11 Sep 2024 02:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 11 Sep 2024 02:24 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Crime News Gang Rape Case Doctor Vivek Seth Connection Inside Story Full Details
Gorakhpur Crime - फोटो : अमर उजाला
कुशीनगर में दो नर्तकियों संग असलहे के दम पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी चर्चित डॉक्टर विवेक सेठ असलहों और रौब जमाने के लिए नेताओं संग फोटो खिंचवाने का शौकीन है। वह जनप्रतिनिधियों संग फोटो खिंचवाता था फिर फेसबुक पर उसे अपलोड कर लोगों पर रौब जमाने की कोशिश करता था। फेसबुक पर असलहे, गाड़ी और जनप्रतिनिधियों संग फोटो की लंबी फेहरिस्त है।


वह लाइसेंसी असलहा लेकर चलता था। बताया जा रहा है कि इसी लाइसेंसी असलहे संग कुशीनगर में उसने और उसके साथियों ने दाेनों नर्तकियों का अपहरण किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नर्तकियों के अपहरण के बाद जिस गाड़ी से आरोपी उन्हें ले जा रहे थे, उसे डॉ विवेक सेठ ही चला रहा था।
Gorakhpur Crime News Gang Rape Case Doctor Vivek Seth Connection Inside Story Full Details
Gorakhpur Crime - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने इस मामले में जो दो गाड़ियां पकड़ी हैं, वह भी गोरखपुर में पंजीकृत हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों में डॉ विवेक की उम्र सबसे ज्यादा है। वह गोरखपुर में अपने अस्पताल को लेकर भी चर्चा में रहता है। सूत्रों ने बताया कि कुछ दिन पहले मीरा अस्पताल में मरीज की मौत हो गई थी। इस दौरान संचालकों के नाम पर गैर इरादतन हत्या का केस भी गुलरिहा थाने में दर्ज किया था, लेकिन इस मामले में संचालक फरार हो गया था।

 
Gorakhpur Crime News Gang Rape Case Doctor Vivek Seth Connection Inside Story Full Details
Gorakhpur Crime - फोटो : अमर उजाला
नर्तकियों की तरफ से दी गई तहरीर में भी मुख्य भूमिका में निसार, नागेंद्र यादव और डॉ विवेक सेठ को बताया गया है। पीड़ित नर्तकियों ने बताया- दो गाड़ियों से आए आठ लोगों में से चार छत पर पहुंचे और जबरन उन्हें गाड़ी में बैठा लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur Crime News Gang Rape Case Doctor Vivek Seth Connection Inside Story Full Details
Gorakhpur Crime - फोटो : अमर उजाला
छत से नीचे गाड़ी की तरफ आने के दौरान निसार ने नागेंद्र यादव से कहा था-तुम दूसरी वाली गाड़ी लेकर पीछे आओ। जब हमने मना किया कि आधी रात हो गई है, हम नहीं आएंगे तो नशे में धुत मनबढ़ों ने हवा में फायरिंग कर दी। तहरीर के मुताबिक, मनबढ़ जब नर्तकियों को गाड़ी में बैठाकर ले जा रहे थे, उसे डॉ विवेक सेठ ही चला रहा था।
 
विज्ञापन
Gorakhpur Crime News Gang Rape Case Doctor Vivek Seth Connection Inside Story Full Details
Gorakhpur Crime - फोटो : अमर उजाला
आरोपी आर्थक का परिवार भी काफी रसूखदार
आरोपी आर्थक का परिवार भी काफी रसूखदार है। पुलिस सूत्रों की मानें तो आर्थक खुद भी उम्र से काफी छोटा है। हालांकि, सुडौल शरीर होने की वजह से उम्रदराज लगता है। इसके पिता कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र से टिकट भी मांग रहे थे, लेकिन नहीं मिला।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed