फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना टीकाकरण: टॉप फाइव में पहुंचा गोरखपुर, सीएम सिटी ने पीएम सिटी को वैक्सीनेशन में किया पीछे

Sun, 11 Jul 2021 03:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 11 Jul 2021 03:10 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur city top five in case of corona vaccination in Uttar Pradesh covid vaccination figure
वैक्सीनेशन अभियान का निरीक्षण करते सीएम योगी।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में इन दिनों कोरोना टीकाकरण की रफ्तार भले ही तेज नजर आ रही हो, लेकिन प्रदेश के परिदृश्य पर यह रफ्तार अब भी काफी धीमी है। फिर भी यह जिला टॉप फाइव पर अपना स्थान बनाए रखा है। सीएमओ कार्यालय से मिले आंकड़े के मुताबिक अभी गोरखपुर जिला टीकाकरण के मामले में टॉप पर चल रहा है। 


सीएम सिटी गोरखपुर जिले में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ गई है, लेकिन पीएम के शहर वाराणसी की चाल अभी भी धीमी है। वाराणसी अभी वैक्सीनेशन के मामले में पीछे है। ऐसे में वाराणसी सातवें स्थान पर है। इन दोनों शहर में वैक्सीनेशन का अंतर 45 हजार का है। जिले में कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों में आधी आबादी पिछड़ी नजर आ रही है। अब तक हुए वैक्सीनेशन में 60 फीसदी से अधिक वैक्सीन पुरूषों को लगा है। यहां अब तक 573623 पुरुषों को वैक्सीन लगाया जा चुका है। जबकि महिलाओं को 426801 वैक्सीन लगा है। अब तक सबसे ज्यादा वैक्सीन 18 से 44 उम्र के युवाओं को लगा है। 
Gorakhpur city top five in case of corona vaccination in Uttar Pradesh covid vaccination figure
कोरोना टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला।
प्रदेश में वैक्सीनेशन की बात करें तो लखनऊ सबसे ऊपर है। लखनऊ में अब तक 1577097 लोगों का वैक्सीन लग चुका है। दूसरे स्थान पर गौतमबुद्ध नगर है। जहां 1313484 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ।
Gorakhpur city top five in case of corona vaccination in Uttar Pradesh covid vaccination figure
वैक्सीनेशन कराती युवती। - फोटो : अमर उजाला।
तीसरे स्थान पर गाजियाबाद 1141959 है। वहीं चौथे स्थान पर मेरठ 1061933, पांचवें स्थान पर गोरखपुर 1003037, छठे स्थान पर कानपुर नगर 996440, सांतवें स्थान पर वाराणसी 958108, आठवें स्थान पर प्रयागराज 947307 और नौवें स्थान पर आगरा है। जहां 931119 लोगों को वैक्सीन लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur city top five in case of corona vaccination in Uttar Pradesh covid vaccination figure
कोरोना वैक्सीनेशन। - फोटो : अमर उजाला।
एसीएमओ एवं वैक्सीनेशन प्रभारी डॉ. एनके पांडेय ने कहा कि राज्य सरकार से प्राप्त वैक्सीन का 100 प्रतिशत सदुपयोग किया जा रहा है। हमारी पूरी कोशिश है कि जनपद को और ऊपर ले जाएं।
विज्ञापन
Gorakhpur city top five in case of corona vaccination in Uttar Pradesh covid vaccination figure
कोरोना वैक्सीनेशन। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में अब तक हुए वैक्सीनेशन का आंकड़ा
अब तक पुरुषों को लगी वैक्सीन- 573623
अब तक महिलाओं को लगी वैक्सीन- 426801
18 से 44 उम्र के लोगों को लगी वैक्सीन492271
45 से 60 उम्र के लोगों को लगी वैक्सीन- 295040
60 से ऊपर उम्र के लोगों को लगी वैक्सीन- 209405
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed