महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित महंत दिग्विजयनाथ राज्यस्तरीय प्राइजमनी पुरुष बास्केटबाॅल प्रतियोगिता और महंत अवेद्यनाथ राज्यस्तरीय प्राइजमनी पुरुष वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। बास्केटबाॅल में गोरखपुर तो वॉलीबॉल में महाराणा प्रताप एकेडमी लखनऊ की टीम चैंपियन बनी।
2 of 7
बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2024
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को सुबह बास्केटबॉल का पहला सेमीफाइनल मैच वाराणसी और आगरा के बीच खेला गया। इसमें वाराणसी ने आगरा को 63-48 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में गोरखपुर ने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद को 73-46 से शिकस्त दी। तीसरे स्थान के लिए आगरा और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद गोरखपुर के बीच मैच हुआ। इसमें आगरा ने 68-59 से जीत दर्ज की।
3 of 7
बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2024
- फोटो : अमर उजाला
फाइनल में 2023 की दोनों फाइनलिस्ट गोरखपुर और वाराणसी की टीम आमने-सामने थीं। इसमें गोरखपुर ने पिछले वर्ष की हार का बदला लेते हुए रोमांचक मुकाबले में वाराणसी को 78-63 से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। इसमें निर्णायक की भूमिका स्कंद राय, आरसी सिंह, नूरुद्दीन अहमद, दिलीप निषाद, आदित्य प्रताप सिंह, अनूप देव, शिवशंकर, विनय पांडेय ने निभाई।
4 of 7
बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2024
- फोटो : अमर उजाला
वॉलीबॉल का पहला सेमीफाइनल मैच स्पोर्ट्स काॅलेज लखनऊ और अयोध्या के बीच खेला गया। इसमें स्पोर्ट्स काॅलेज लखनऊ ने 25-20, 25-22 से जीत दर्ज की। दूसरे सेमीफाइनल मैच में महाराणा प्रताप एकेडमी लखनऊ ने साई रायबरेली को 25-23, 25-19 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। तीसरे स्थान के लिए अयोध्या बनाम साई रायबरेली के बीच मैच हुआ। इसमें अयोध्या ने रायबरेली को 25-19, 25-23 से हराया।
5 of 7
वालीबॉल प्रतियोगिता के विजेता
- फोटो : अमर उजाला
फाइनल मैच महाराणा प्रताप एकेडमी लखनऊ और स्पोर्ट्स काॅलेज लखनऊ के बीच खेला गया। इसमें महाराणा प्रताप एकेडमी ने स्पोर्ट्स काॅलेज लखनऊ को 23-25, 25-18, 25-18, 25-20 के अंतर से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इसमें निर्णायक की भूमिका डॉ. राम शिरोमणि सिंह, उपेंद्र बहादुर सिंह, डॉ. चंद्रभानु मिश्रा, राकेश त्रिपाठी, संदीप कुमार, रमन सिंह, अमित बच्चन, रमेश राय, शिवशंकर, शंभूनाथ गुप्ता, अनुराग आर्य, रामजीत आदि ने निभाई।